फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi In Kedarnath: छठवीं बार बाबा के दर पर पीएम मोदी ने लगाई हाजिरी, की राष्ट्र कल्याण की कामना, तस्वीरें

Fri, 21 Oct 2022 09:56 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Oct 2022 09:56 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Kedarnath Visit Today: narendra modi in kedarnath 6th time see Photos
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : Twitter @pushkardhami

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बाबा केदार में अटूट आस्था रही है। पीएम मोदी आज छठवीं बार केदारनाथ पहुंचे हैं। उनके आगमन पर तीर्थपुरोहितों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एसपीजी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर परिसर पहुंचे। बाबा केदार को नमन कर उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह की ओर प्रस्थान किया।

PM Modi In Kedarnath: सफेद पोशाक, लाल पहाड़ी टोपी और कमर पर साफा, इस बार फिर छाए पीएम मोदी, खास हैं तस्वीरें

यहां नौ बजे तक उन्होंने केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधिवत परंपरागत ढंग से बाबा केदार की पूजा अर्चना कर मंदिर गृभ गृह से बाहर आए। उन्होंने राष्ट्र कल्याण के लिए  कामना कर बाबा केदार का आशीर्वाद मांगा।

PM Modi Kedarnath Visit Today: narendra modi in kedarnath 6th time see Photos
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : Twitter @pushkardhami

इस दौरान पीएम मोदी ने लगभग 946 करोड़ की लागत से बनने वाले सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे का पीएम मोदी ने शिलान्यास किया। परियोजना से जुड़े नेशनल हाईवे लॉजिस्टक मैनेजमेंट लिमिटेड के अभियंता ने बताया कि प्रधानमंत्री को वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के माध्यम से परियोजना के बारे में जानकारी दी गई। 

PM Modi Kedarnath Visit Today: narendra modi in kedarnath 6th time see Photos
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : Twitter @pushkardhami

केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल गए। वहां से लौटकर पीएम पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने निकले। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Kedarnath Visit Today: narendra modi in kedarnath 6th time see Photos
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : Twitter @pushkardhami

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी अपने खास पहनावे में नजर आए। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बाहर आकर उन्होंने जनता का अभिभावदन स्वीकार किया। उनके पहनावे ने हर किसी का ध्यान खींचा। हिमाचल के खास परिधान चोला डोरा पहकर पीएम मोदी इस पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
PM Modi Kedarnath Visit Today: narendra modi in kedarnath 6th time see Photos
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : Twitter @pushkardhami

पीएम मोदी बदरीनाथ धाम भी जाएंगे। उनके आगमन से बदरीनाथ धाम में हलचल बढ़ गई है। साकेत चौक से बदरीनाथ धाम तक प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर  जीरो जोन में तब्दील कर दिया गया है। तीर्थ यात्रियों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। साकेत चौक से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed