{"_id":"5b0a32bd4f1c1b8f6e8b4c36","slug":"rainfall-alert-for-24-hours-during-hot-weather-temperature-in-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alert! झुलसाने वाली गर्मी से अब मिलेगी राहत, इन दो दिनों जमकर होगी झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alert! झुलसाने वाली गर्मी से अब मिलेगी राहत, इन दो दिनों जमकर होगी झमाझम बारिश
Mon, 28 May 2018 05:05 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 28 May 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
rain in uttarakhand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चिलचिलाती धूप और झुलसाने वाली गर्मी से अब राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने दो दिन बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में सोमवार से अगले 36 घंटे के दौरान ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही तपते पहाड़ को अगले दो दिनों में काफी हद तक गर्मी से राहत मिल जाएगी। मैदानी इलाकों में भी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि होगी।
2 of 6
गर्मी
- फोटो : self
तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं ने शनिवार को भी राजधानी देहरादून समेत आसपास के लोगों को खूब परेशान किया। दोपहर बाद गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ गई। शाम के समय कुछ क्षेत्रों में हल्की हवा चलने से लोगों को मामूली राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से मौसम में बदलाव हो सकता है। शनिवार सुबह से राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज धूप खिली रही। सुबह के समय से ही गर्म हवाएं चलने लगी, जिससे गर्मी बढ़ गई।
3 of 6
गर्मी से परेशान एक पर्यटक
- फोटो : amar ujala
दोपहर में तेज धूप के साथ उमस भी होने लगी। साथ में गर्म हवाओं ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी। गर्मी से बचने के लिए लच्छीवाला, सहस्त्रधारा, गुच्चू पानी समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में खासी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। शनिवार को भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
rain
मौसम केंद्र प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चल रही हैं। आज भी मौसम में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात से मौसम में बदलाव हो सकता है। मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
गर्मी
तेज गर्मी और गर्म हवाओं से बचाव न करने पर कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। हीट स्ट्रोक से स्थिति बिगड़ भी सकती है। बच्चों और बुजुर्गों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत पड़ती है। धूप में बाहर निकलने से परहेज करें। बहुत जरूरी होने पर सिर व शरीर को ढककर रखें। ज्यादा गर्म जगह और धूप में खड़े होने से बचें। गर्म हवा से खुद का बचाव करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।