27 दिसंबर मंगलवार को परेड ग्राउंड में होनी वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में पहुंचने के लिए लोगों को पैदल परेड करनी पड़ेगी। रैली में भारी भीड़ उमड़ने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने परेड ग्राउंड के चारों तरफ वाहनों के लिए जीरो जोन घोषित किया है।
देहरादूनः PM मोदी की रैली में पहुंचने के लिए जनता को करनी होगी परेड, ये होगा रूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार तड़के से रैली समाप्त होने तक इस क्षेत्र में कोई भी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। जबकि, कई पार्किंग स्थल परेड ग्राउंड से कई किलोमीटर दूर बनाए गए हैं। साथ ही विक्रमों और सिटी बसों का भी रूट डायवर्ट किया गया है। ऐसे में जनता को परेड ग्राउंड तक पहुंचने के लिए काफी पैदल चलना पड़ेगा। हालांकि, वीआईपी श्रेणी के लोगों के वाहन कई जगह बनाए गए बैरियरों तक आ सकेंगे और यहां से उन्हें भी परेड ग्राउंड तक पैदल यात्रा करनी होगी।
बाहर से आने वाली बसों के लिए रूट प्लान
- ऋषिकेश, टिहरी, रायपुर से आने वाले वाहन सहस्रधारा चौक तक आ सकेंगे और सवारी उतारने के बाद यह वाहन सहस्रधारा क्रासिंग से आइटी पार्क के बीच सड़क किनारे पार्क किए जाएंगे
- हरिद्वार, डोईवाला से आने वाले वाहन के लिए बन्नू स्कूल, गुरुद्वारा ग्राउंड और दून वैली स्कूल में पार्किंग बनाई गई है। यह वाहन यहां तक रिस्पना पुल, धर्मपुर चौक से आराघर टी जंक्शन होते हुए यहां पहुंचेंगे।
- रुड़की, सहारनपुर रोड, शिमला बाईपास से आने वाले वाहन आइएसबीटी से कारगी चौक, माता मंदिर रोड, धर्मपुर चौक होते हुए बन्नू स्कूल, गुरुद्वारा ग्राउंड और दून वैली में बनाई गई पार्किंग में पहुंचेंगे।
- पछवादून, विकासनगर, कैंट की ओर से आने वाले वाहन केवल बिंदाल पुल तक ही आ सकेंगे। महेंद्रा ग्राउंड पार्किंग स्थल रहेगा।
- मसूरी से आने वाले वाहन ग्रेट वैल्यू होटल तक ही आ सकेंगे। सवारियां उतारने के बाद यह वाहन साईं मंदिर राजपुर पर पार्क होंगे।
सिटी बस व विक्रम प्लान
- परेड ग्राउंड से चलने वाली कैंट राजपुर मार्ग की सिटी बसों को कार्यक्रम के दौरान ग्लोब चौक, होटल पैसेफिक तिराहा, सुभाष रोड, बेनी बाजार होते हुए यूकेलिप्टिस चौक की ओर भेजा जाएगा।
- क्लेमेंटटाउन-राजपुर मार्ग की सिटी बसें पंत मार्ग लैंसडाउन चौक की तरफ न जाकर दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर की ओर जाएंगी।
- रायपुर मार्ग, मालदेवता सहस्रधारा मार्ग पर चलने वाली बसें चूना भट्टा, रायपुर मार्ग से संचालित की जाएंगी। यह बसें सर्वे चौक तक ही जा पाएंगी।
- नालापानी-सीमाद्वार रूट की बसें रायपुर रोड से सर्वे चौक, क्रास रोड होते हुए फालतू लाइन व दर्शनलाल चौक होते हुए जाएंगी।
विक्रम रूट प्लान
- रूट नंबर दो के विक्रम पंत मार्ग स्थित विक्रम स्टैंड से संचालित नहीं किए जाएंगे। वह केवल चूना भट्टा तक ही आ जा सकेंगे।
- रूट नंबर तीन के विक्रम केवल दर्शनलाल चौक तक ही आएंगे। यहां से इन्हें दर्शनलाल चौक, फालतू लाइन की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- रूट नंबर पांच के विक्रम केवल प्रिंस चौक तक आ सकेंगे।
- रूट नंबर आठ के विक्रम तहसील चौक तक आ सकेंगे।