{"_id":"5cbaafb6bdec2214161d76c8","slug":"sapna-choudhary-hot-dance-in-marriage-function-in-haldwani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उद्योगपति की बेटी की शादी में सपना चौधरी ने बिखेरा जलवा, झूमने पर मजबूर हुए घराती-बराती, तस्वीरें...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उद्योगपति की बेटी की शादी में सपना चौधरी ने बिखेरा जलवा, झूमने पर मजबूर हुए घराती-बराती, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 21 Apr 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब डांस करने सपना चौधरी स्टेज पर पहुंचीं तो मैरिज हॉल तालियों की आवाज से गूंज उठा। पहली बार हल्द्वानी पहुंची हरियाणवी डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी ने अपने चिर परिचित अंदाज में हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
2 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
मौका था रामपुर रोड स्थित विंटेज ग्रींस लॉन में शुक्रवार देर रात एक उद्योगपति की बेटी की शादी का। शादी के दौरान सपना चौधरी ने ‘तेरी आख्यां का यो काजल’, ‘चाल शराबी तेरी’ जैसे कई हिट गानों पर डांस प्रस्तुतियां दी। सपना की अदाओं पर लोग इस कदर दीवाने हुए कि वंस मोर वंस मोर चिल्लाने लगे।
3 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बिग बॉस फेम अर्शी खान, म्यूजिकल आर्टिस्ट जय तनेजा और एलिना लिमन समेत वाराणसी के मशहूर तबला वादक अशोक पंडित, वायलिन वादक सुखदेव मिश्रा की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह में सुभाष स्टोन इंडस्ट्री के मालिक सुभाष चंद्र अग्रहरि की बेटी श्वेता गुप्ता, मध्य प्रदेश के दतिया जिले के निवासी फार्मिंग इंडस्ट्री से जुडे़ नाथूराम के बेटे रोहित गुप्ता के साथ परिणय सूत्र में बंध गए।
विज्ञापन
5 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
सपना की एक बाद एक डांस प्रस्तुतियों ने लोगों पर जादू सा कर दिया। इस मौके पर डीएम विनोद कुमार सुमन, एडीएम हरवीर सिंह, विधायक बंशीधर भगत, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश समेत राजनीतिक क्षेत्र की तमाम हस्तियों ने वर वधू को आशीर्वाद दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।