करोड़ों की पैतृक संपत्ति बंटवारे की जंग लेखक मधुसूदन बिम्बेट की मां आशा की पांच साल पहले मौत के साथ शुरू हुई थी।
मामा की संपत्ति के केयर टेकर ने अमृता सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, पढ़ें 10 चौंकाने वाली बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2- फिल्म अभिनेत्री अमृता सिंह के मामा की संपत्ति के विवाद में पुलिस यथास्थिति बनाए रखने पर जोर दे रही है। पुलिस संपत्ति के केयर टेकर की तहरीर और अमृता सिंह के पक्ष की जांच की जांच कर रही है।
3- इसके साथ ही संपत्ति पर कोई माफिया कब्जा न कर सके इसके लिए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है, लिहाजा पुलिस अपने स्तर से कोई कार्रवाई नहीं कर सकती।
4- विवाद अमृता सिंह के मामा मधुसूदन बिम्बट (लेखक) की 24 बीघा में फैली क्लेमेंटटाउन स्थित संपत्ति को लेकर है। बिम्बट की शनिवार को कैंसर के चलते मृत्यु हो गई थी।
5- अमृता सिंह भी उनके अंतिम संस्कार में पहुंची थीं, जिसके बाद वे बेटी सारा अली खान के साथ इस संपत्ति (कोठी) पर भी चलीं गईं। यह संपत्ति अमृता के नाना विंग कमांडर रहे मदन लाल ने खरीदी थी।
6- मधुसूदन अविवाहित थे, लिहाजा उनका कोई वारिस नहीं था। संपत्ति पर अपनी मां का हिस्सा बताते हुए अमृता सिंह और उनकी मौसी ताहिरा ने अपना हक जताया था। इसको लेकर सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में मामला विचाराधीन है। इसके साथ ही जिलाधिकारी की न्यायालय में भी वाद प्रचलित है। मुकदमों में कोई फैसला आता इससे पहले ही मधुसूदन चल बसे।
7- अमृता के कोठी पर पहुंचते ही केयर टेकर खुशीराम ने उनपर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए क्लेमेंटटाउन थाने में तहरीर दी। इस पर अमृता को भी अपना पक्ष रखने के लिए थाने जाना पड़ा। वहां पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे की मौजूदगी में अमृता ने इस मामले में अपना पक्ष रखा, जिस पर पुलिस ने जांच करने की बात कही।