{"_id":"5b139f484f1c1b614d8b473e","slug":"shahid-kapoor-stuck-in-big-probleme-from-electricity-theft","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसा क्या हुआ जो बिजली चोरी की शिकायत दर्ज कराने पहुंच गए शाहिद कपूर, अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसा क्या हुआ जो बिजली चोरी की शिकायत दर्ज कराने पहुंच गए शाहिद कपूर, अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी
Mon, 04 Jun 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 04 Jun 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shahid kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस एक चीज ने शाहिद कपूर को इतना परेशान कर दिया है कि उन्हें मामला सुलझाने के लिए खुद जाना पड़ा। आगे जानिए...
2 of 5
shahid kapoor
- फोटो : jagran.com
वैसे तो बिजली चोरी और उसकी शिकायतें आम बात हो गई हैं। लेकिन आज कल शाहिद कपूर बिजली की वजह से खासे परेशान नजर आ रहे हैं। तभी तो वे इसकी शिकायत करने खुद सेलाकुई स्थित ऊर्जा विभाग के कार्यालय तक पहुंच गए। वहीं उन्होंने अधिकारियों को खूब सुनाई और शिकायत दर्ज कराई।
3 of 5
Shahid Kapoor
चौंकिए मत, ये सब असलियत में नहीं, फिल्म 'बत्ती गुल, मीटर चालू' की शूटिंग के दौरान हुआ। फिल्म में शाहिद एक आम आदमी का किरदार निभा रहे हैं जो आए दिन बिजली चोरी की समस्या से परेशान रहता है। वहीं जब पानी सिर से ऊपर निकल गया तो वे सीधे विभाग पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ganesh acharya
शनिवार सुबह से सेलाकुई स्थित वेंटेज हॉल गर्ल्स स्कूल में शूट के लिए बिजली चोरी की शिकायत कक्ष का सेटअप भी तैयार किया गया था। खास बात ये भी रही कि शूट में प्रसिद्ध कोरियोग्र्राफर गणेश आचार्य भी पहुंचे थे। गणेश आचार्य ने शाहिद व अन्य कलाकारों को डांसिंग स्टेप सिखाए। इस अवसर पर निर्देशक श्रीनारायण, गरिमा, सिद्धार्थ समेत कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 5
Shree Narayan Singh
क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अद्लकखा ने फिल्म के निर्देशक श्रीनारायण को उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग की 'पलायन' पुस्तक भेंट की। सुमित ने उनसे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से आग्रह किया कि वे प्रदेश की इस समस्या को लेकर भी एक फिल्म जरूर बनाएं। उन्होंने बताया कि, श्रीनारायण ने इसके लिए हामी भी भर दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।