सब्सक्राइब करें

शारदीय नवरात्रि 2019: नौ दिन बनेंगे खास योग, देवी को लगाएंगे ये भोग तो सारी मनोकामनाएं होंगी पूरी 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 29 Sep 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
Shardiya navratri 2019 Special Coincidence on Nine Days Bhog For devi
- फोटो : रोहित भट्ट/अमर उजाला

शक्ति की आराधना का महापर्व नवरात्रि आज से शुरू हो गया है। इस साल नवरात्रि पूरे नौ दिनों की रहेगी, जो कि शक्ति की उपासना के लिए शुभ मानी जाती है। ज्योतिष के अनुसार नवरात्रि में सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और रवि योग का संयोग सुख-समृद्धि और शुभता लाने वाला होगा।

Trending Videos
Shardiya navratri 2019 Special Coincidence on Nine Days Bhog For devi

29 सितंबर को अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस बार नवरात्रि के पहले दिन सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह का भी उदय हो रहा है। वहीं इस बार तिथियों में क्षय नहीं है। इसके साथ ही एक अक्तूबर को रवि योग, दो अक्तूबर को अमृत योग, तीन अक्तूबर को सर्वार्थ सिद्धि योग, चार को रवि योग, छह और सात अक्तूबर को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya navratri 2019 Special Coincidence on Nine Days Bhog For devi

ज्योतिषाचार्य आचार्य भास्कर जोशी ने बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा की विधिवत पूजा करने से देवी की कृपा प्राप्त होती है। नौ दिनों तक खानपान और आहार सात्विक होना चाहिए। उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि इस नवरात्रि में दो रविवार और दो सोमवार पढ़ने से सूर्य एवं चंद्रमा की गति के अनुसार आत्म निष्ठ होकर पूजन करने वालों को विशेष फल की प्राप्ति होगी क्योंकि ग्रहों में सूर्य आत्मा का और चंद्रमा मन का कारक है और इन दोनों का एक ही राशि कन्या में होना नवरात्रि के शुरू दिन बहुत ही शुभ फलदाई है। 

Shardiya navratri 2019 Special Coincidence on Nine Days Bhog For devi

नवरात्रि में आश्विन माह की प्रतिपदा को कलश स्थापित किया जाता है। इस बार प्रतिपदा के दिन हस्त नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है। ऐसे में इस बार 29 सितंबर को कलश स्थापना हस्त नक्षत्र में की जाएगी। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह छह बजकर 16 मिनट से सात बजकर 30 मिनट तक रहेगा। उसके बाद नौ बजकर 15 मिनट से 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

विज्ञापन
Shardiya navratri 2019 Special Coincidence on Nine Days Bhog For devi

प्रत्येक दिन एक देवी का प्रतिनिधित्व किया जाता है और प्रत्येक देवी को कुछ भेंट करने के साथ भोग चढ़ाया जाता है। सभी नौ दिन देवी के लिए नौ प्रकार भोग निम्न अनुसार हैं।1 दिन-केले
2 दिन- देसी घी (गाय के दूध से बने)
3 दिन- नमकीन मक्खन
4 दिन- मिश्री
5 दिन- खीर या दूध
6 दिन- माल पोआ
7 दिन- शहद
8 दिन- गुड़ या नारियल
9 दिन- धान का हलवा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed