केदारनाथ में तीसरे दिन भी दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। धाम में अब तक करीब आठ फीट से ज्यादा बर्फ जम चुकी है। वहीं, भारी बर्फबारी के चलते ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर मोटरमार्ग अवरुद्ध रहा। लेकिन वादियों में हो रही बर्फबारी देखने के लिए धनोल्टी में सैलानियों का दूर-दूर से पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।
उत्तराखंड की वादियों में पर्यटक खेल रहे बर्फ की 'होली', तस्वीरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार हो रही बर्फबारी से धाम में मंदिर परिसर में जहां करीब छह फीट से ज्यादा बर्फ जमा हो चुकी है वहीं कुछ स्थानों पर आठ फीट से अधिक बर्फ जम गई है। दूसरी तरफ तुंगनाथ में करीब पांच फीट व चोपता में करीब तीन फीट तक बर्फ जम चुकी है। भारी बर्फबारी के चलते ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर मोटरमार्ग दूसरे दिन भी अवरुद्ध रहा।
हालांकि बनियाकुंड तक हाईवे से बर्फ साफ कर आवाजाही के लिए बनाया गया। वहीं, जाल तल्ला- मल्ला, चौमासी, ब्यूंजी, स्यासूगढ़, चिलौंड, तोषी, त्रियुगीनारायण गांवों में भी जमकर बर्फ गिरी है। इधर, रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय समेत अन्य हिस्सों में पूरे दिनभर चटक धूप खिली रही। नैनबाग (टिहरी) में चंबा-धनोल्टी मार्ग पर बर्फ और पाला ने सैलानियों की मुसीबतें बढ़ा दी है। लेकिन इन तमाम दुष्वारियों के बीच बर्फबारी देखने के लिए धनोल्टी में सैलानियों का दूर-दूर से पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। होली के पर्व पर पर्यटन नगरी धनोल्टी पर्यटकों से गुलजार बनी हुई है।
धनोल्टी पहुंचकर पर्यटक रंगों से नहीं, बल्कि बर्फ की होली खेल रहे है। सैलानियों की बढ़ती तादात को देखते हुए स्थानीय व्यापारी खासे उत्साहित है। सभी होटल और लॉज पर्यटकों से खचाखच भरे हुए है। जौनपुर विकासखंड में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी से ऊंची पहाडियों ने बर्फ की सफेद चॉदर ओढ ली है। हिमपात देखने के लिए धनोल्टी में सैलानियों का दुष्वारियों के बीच पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। मूसलाधार बारिश और ऊंची पहाडिय़ों पर बर्फबारी से तापमान में एकाएक गिरावट आ गई है। लेकिन ठंड का असर पर्यटकों पर बिल्कुल भी नहीं दिखाई दे रहा है। नागटिब्बा, लुनसू, घोडयापा, धनोल्टी, सुरकंडा में बर्फ की सफेद चॉदर बिछी हुई है।
बुरॉसखंडा से कद्दूखाल तक सड़क में बर्फ और पाला से फिसलन बढ़ गई है। जिससे पाला में दोपहिया वाहन रपट रहे है। यही वजह रही कि चंबा-धनोल्टी मार्ग पर रविवार दिनभर वाहन रेंग-रेंग के चलते रहे। हालांकि बर्फ को हटाने के लिए प्रशासन की ओर से जेसीबी लगाई गई है। धनोल्टी के एसडीएम डीएस नेगी ने बताया कि सड़क पर पाला की खराब स्थिति को देखते हुए धनोल्टी आने वाले सभी पर्यटको को सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है।