{"_id":"5a93ae554f1c1bb5568b5f26","slug":"sri-devi-death-bumper-fan-following","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब श्रीदेवी से मिलने के लिए भीड़ हो गई थी बेकाबू, पढ़िए इनकी फैन फॉलोइंग का अनूठा किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब श्रीदेवी से मिलने के लिए भीड़ हो गई थी बेकाबू, पढ़िए इनकी फैन फॉलोइंग का अनूठा किस्सा
Thu, 08 Mar 2018 02:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 08 Mar 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रीदेवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिने जगत की 'चांदनी' की अचानक हुई मौत ने बॉलीवुड जगत के साथ ही आम लोगों को भी झटका दिया है। हम आपको ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं जिससे उनकी भारी फैन फॉलोइंग का सबूत मिल जाएगा।
2 of 5
sri devi
साल 1989 में श्रीदेवी फरिश्ते फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून और मसूरी आई थीं। देहरादून में आकर यहां के लोगों के दिलों में राज कर गईं और उनको देखकर भीड़ बेकाबू हो गई थी इतना ही नहीं भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा था।
3 of 5
Sridevi
भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी थी। पुलिसकर्मियों ने डंडे तक बरसाए थे। दून स्थित एफआरआई में शूटिंग के दौरान श्रीदेवी से मुलाकात करने वाले पूर्व वैज्ञानिक डा. एचबी वरिष्ठ ने बताया धर्मेंद्र, विनोद खन्ना और श्रीदेवी को देखने के लिए की भारी भीड़ जमा हो गई। शूटिंग के लिए यहां आई श्रीदेवी प्राकृतिक सुंदरता की कायल हो गईं। एफआरआई और मसूरी में फिल्म के दृश्य फिल्माए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sridevi
अपने व्यस्त शेड्यूल में चैन और सुकून के कुछ पल बिताने बॉलीवुड की ‘चांदनी’ कुछ वर्ष पूर्व उत्तराखंड आई थीं। आध्यात्मिक नगरी ऋषिकेश में उन्होंने करीब दो दिन बिताए थे। हालांकि इस दौरान न तो उन्होंने किसी कार्यक्रम में शिरकत की और न ही मीडिया से रूबरू हुईं।
विज्ञापन
5 of 5
sridevi
वे यहां गंगा किनारे स्थित एक रिसॉर्ट में रुकी थीं, इस रिसॉर्ट में काम करने वाले रविंद्र नेगी ने बताया कि श्रीदेवी करीब दो दिन यहां रुकी थीं, इस दौरान उन्होंने सुबह चार बजे गंगा दर्शन कर अंधेरे में ही लक्ष्मण झूला की सैर भी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।