बॉलीवुड अदाकार सनी लियोनी इन दिनों उत्तराखंड की वादियों में हैं। वहीं दूसरी ओर सनी लियोनी के आइटम सांग 'लैला ओ लैला' ने राज्य के एक लड़के की जिंदगी बदल डाली है। पढ़ें पूरी खबर...
{"_id":"5933e9524f1c1bf946bdbe09","slug":"sunny-leone-changs-nitesh-whole-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी लियोनी के 'लैला ओ लैला' आइटम सांग ने बदल दी इस लड़के की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनी लियोनी के 'लैला ओ लैला' आइटम सांग ने बदल दी इस लड़के की जिंदगी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sun, 04 Jun 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
nitesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
nitesh
बॉलीवुड के उभरते साउंड इंजीनियर नितेश बिष्ट ने एक बार फिर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उन्हें 2017 के सर्वश्रेष्ठ उभरते साउंड इंजीनियर का अवार्ड मिला है। शनिवार को मुंबई में आयोजित हुए 11वें इंडियन रिकॉर्डिंग आर्ट्स एकेडमी (आईआरएए) अवार्ड्स समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया।
nitesh
उन्हें यह सम्मान इसी साल रिलीज हुई रईस फिल्म के लिए दिया गया है। उन्हें हिट गाने ‘लैला ओ लैला’ में किए गए कार्य के लिए मिला है। इस गीत को संगीत निर्देशक राम संपत ने संगीतबद्ध किया था। नितेश को यह अवार्ड निर्णायक आईआरएए अवार्ड डायरेक्टर और प्रसिद्ध साउंड इंजीनियर प्रमोद चंदोरकर, एबीईसी एवं आईटीई के निदेशक मनीष गांधी, यूनाइटेड किंगडम से आए अतिथि डोनल व्हेलन (मिक्सिंग इंजीनियर), अनिल चोपड़ा आदि ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
nitesh
बता दें कि नितेश अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र के मूल निवासी हैं। एमबीपीजी कॉलेज से स्नातक करने के बाद उन्होंने मुंबई से साउंड इंजीनियरिंग का कोर्स किया। वर्तमान में वह प्रसिद्ध संगीतकार राम संपथ के स्टूडियो में बतौर चीफ साउंड इंजीनियर के तौर पर कार्य कर रहे हैं। नितेश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
सनी लियोन
आईआरएए प्रत्येक वर्ष भारतीय संगीत एवं साउंड इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विभिन्न रूपों में कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाली हस्तियों को सम्मानित करता है। इसके लिए वर्ष भर में पूरे देश में निर्मित हुए अच्छे संगीत कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया जाता है। इसके निर्णायक मंडल में इस बार 11 सदस्य शामिल थे।