{"_id":"5b1368974f1c1bf86e8b605c","slug":"thunderstorm-and-heavy-rain-killed-a-labour-in-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बिगड़े मौसम ने मचाया कहर, अंधड़ की चपेट में आकर श्रमिक की मौत, कई घर क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बिगड़े मौसम ने मचाया कहर, अंधड़ की चपेट में आकर श्रमिक की मौत, कई घर क्षतिग्रस्त
Mon, 04 Jun 2018 07:28 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 04 Jun 2018 07:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
disaster
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड में मौसम का कहर कम नहीं हो रहा है। अंधड़ की चपेट में आकर एक श्रमिक की मौत हो गई, वहीं कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
2 of 6
rain
कुमाऊं में शुक्रवार की शाम हुई मूसलाधार बारिश और अंधड़ से काफी नुकसान हुआ है। अंधड़ से जगह-जगह पेड़ गिर गए। टनकपुर के दूरस्थ डांडा-कठौल के जंगल में अंधड़ से शक्तिमान ट्रक (यूटीएफ/6643) पर पेड़ की टहनी गिरने से ट्रक में बैठे श्रमिक वार्ड संख्या तीन वर्मा लाइन टनकपुर निवासी मो. वसीम (34) पुत्र नवाब अली की मौत हो गई।
3 of 6
disaster
वहीं रोडवेज वर्कशॉप के पास वार्ड संख्या पांच में भी एक मकान पर पीपल की टहनी गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। अलबत्ता मकान में रह रहे लोगों की जान बच गई। अंधड़ से मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र की बिजली आपूर्ति छह घंटे ठप रही। शुक्रवार रात करीब आठ बजे से दो बजे तक बिजली गुल रहने से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोहाघाट, पाटी और बाराकोट विकासखंड के कई गांवों में खबर लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
rain in uttarakhand
इधर, तराई में शनिवार सुबह हुई बारिश से मौसम बेहद सुहावना हो गया। पारा करीब दो डिग्री लुढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बारिश होने के कारण गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि रविवार को भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
5 of 6
disaster
बागेश्वर में मूसलाधार बारिश से पुड़कुनी गांव में एक मकान की दीवार ध्वस्त हो गई। इस घटना में घर के सदस्य बाल-बाल बच गए। जबकि जीआईसी बागेश्वर की चारदीवारी ध्वस्त होने से सड़क में खड़े दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। चहारदीवारी के ध्वस्त होने से एमडीएम भवन और शौचालय को खतरा पैदा हो गया है। शनिवार को राजस्व विभाग ने क्षति का आंकलन किया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से क्षति का मुआवजा देने की मांग की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।