फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान! मौसम विभाग ने जारी किया अगले दो दिन अंधड़-ओलावृष्टि और बारिश का Alert

Tue, 29 May 2018 06:55 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 29 May 2018 06:55 AM IST
विज्ञापन
Thunderstorm and rainfall alert in hot weather for two days in uttarakhand
rain in dehradun

भीषण गर्मी के बीच उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिन में बारिश के साथ अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।


 

Thunderstorm and rainfall alert in hot weather for two days in uttarakhand
तूफान की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में बीते करीब एक सप्ताह से तेज गर्म हवाओं और तापमान ने जीना मुश्किल कर दिया है। दोपहर होने तक तापमान इतना बढ़ जाता है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। सोमवार को भी दिनभर गर्म हवाएं चलीं हालांकि कुछ इलाकों में हल्के बादल भी आए, लेकिन गर्मी का प्रकोप कम नहीं हुआ।

Thunderstorm and rainfall alert in hot weather for two days in uttarakhand
hailstorm

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में सोमवार शाम से मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे, कई जगहों पर बारिश होगी। साथ ही प्रदेश के अनेक हिस्सों में अगले दो दिन आंधी, बारिश और भारी ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thunderstorm and rainfall alert in hot weather for two days in uttarakhand

बारिश से मैदान के साथ पहाड़ों में भी गर्मी से राहत मिलेगी। अगले चार दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। इससे सुगल रहे जंगलों को राहत मिलने की उम्मीद है।  सोमवार को कपकोट के पनौरा गांव में तेज आंधी से घरों पर पेड भी गिर गए। 

विज्ञापन
Thunderstorm and rainfall alert in hot weather for two days in uttarakhand
hot weather

उधर, गरुड़ (बागेश्वर) में रुक-रुक कर तेज तूफान आने के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दर्शानी में एक नव निर्मित मकान पर तुन का एक विशालकाय पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इधर तराई भाबर में गर्मी से लोग बेहाल रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed