फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना में भर्ती होने आए थे, ऐसी मुसीबत में फंसे कि अब जिंदगीभर भुगतेंगे, देखिए...

Sat, 14 Apr 2018 11:29 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sat, 14 Apr 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
Unemployed youths fraud caught in Indian army bharti rally 2018
army

सेना में भर्ती होने आए युवाओं ने ऐसी गलती कर दी कि अब उन्हें इसका खामियाजा जिंदगीभर भुगतना पड़ेगा।


 

Unemployed youths fraud caught in Indian army bharti rally 2018
army

यहां सेना भर्ती रैली के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से फर्जी दस्तावेजों के साथ पहुंचे 101 युवकों को सेना के जवानों ने धर दबोचा। सेना ने युवकों मुन्ना के सभी प्रमाणपत्र और दस्तावेज जब्त कर अपने उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश भर्ती जोनल अधिकारियों को भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Unemployed youths fraud caught in Indian army bharti rally 2018
army

नौ दिवसीय भर्ती रैली में सेना ने कुल 135 मुन्ना भाइयों को पकड़ा है। रिकार्ड तोड़ फर्जी दस्तावेजों के बनने और यूपी में बड़ी संख्या में सक्रिय दलालों को लेकर अब आर्मी इंटेलिजेंस भी सतर्क हो गई है।  कौड़िया स्थित गबर सिंह सिंह कैंप में बुधवार तड़के भर्ती शुरू होने के बाद सेना के जवानों ने युवाओं के प्रवेश पत्रों के बार कोड स्कैन करने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unemployed youths fraud caught in Indian army bharti rally 2018
indian army

सेना के अधिकारी तब हैरान हो गए, जब हर पांचवें से सातवें युवा का बारकोड स्कैन नहीं हुआ और कई के प्रवेश पत्रों में गड़बड़ी होने लगी। उन्होंने फर्जी रूप से भर्ती होने पहुंचे युवकों की धरपकड़ के लिए सेना के अतिरिक्त जवान बुलाए और युवकों को एक स्थान पर बैठाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते 68 मुन्ना भाई पकड़ में आ गए।

विज्ञापन
Unemployed youths fraud caught in Indian army bharti rally 2018
army

बड़ी संख्या में मुन्ना भाइयों के पकड़े जाने से आगे की प्रक्रिया में लगे सेना के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया और दौड़ के लिए मैदान में पहुंच चुके युवकों के प्रमाणपत्रों और दस्तावेजों की दोबारा से जांच शुरू कर दी गई। जांच में कई युवा फर्जी मूल निवास प्रमाणपत्र के साथ पकड़े गए। इनमें करीब दस युवक तो दौड़ भी पास कर चुके थे, उनके कागजातों में भी आधार कार्ड और प्रधानों के प्रमाणपत्र फर्जी निकले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed