{"_id":"5b0c38c74f1c1ba66e8b4faf","slug":"up-cm-yogi-adityanath-in-haridwar-baba-ramdev-not-come-on-stage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CM योगी के मंच पर नहीं आए बाबा रामदेव, नाराज होकर कई संत भी लौटे वापस, बोले कि...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM योगी के मंच पर नहीं आए बाबा रामदेव, नाराज होकर कई संत भी लौटे वापस, बोले कि...
Tue, 29 May 2018 04:59 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 29 May 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Yogi adityanath
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरिद्वार पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में कई संत नाराज होकर वापस लौट गए। आगे जानिए...
2 of 5
Yogi adityanath
यूं तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ताजपोशी को संत समाज अपना गौरव बताता रहा है, लेकिन सोमवार को योगी के मंच से ही कई संतों को निराश लौटना पड़ा। इनमें से कुछ संतों ने मंच पर समुचित सम्मान नहीं मिलने की बात कही है। योगगुरु स्वामी रामदेव भी योगी के साथ मंच पर नहीं दिखे। दो दिन पहले से ही यह चर्चा आम थी कि योगी के मंच पर संत समाज के प्रतिनिधि अग्रिम पंक्ति में विराजमान रहेंगे।
3 of 5
Yogi adityanath
सोमवार को रोड़ीबेलवाला में संपन्न हुए यूपी पर्यटन आवास गृह के शिलान्यास समारोह में भाग लेने के लिए भारत साधु समाज और कई अन्य संगठनों से जुड़े संत पहुंचे, लेकिन जब मंच पर जाने लगे तो पाया कि प्रथम पंक्ति में संतों की बजाय राजनेताओं के नाम की पट्टिकाएं लगी थी। संतों के नाम तीसरी और चौथी पंक्ति में बैठने के लिए सुझाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Yogi adityanath
यह देखकर कई संत इसे अपनी गरिमा के अनुरूप नहीं मानते हुए कार्यक्रम से पहले ही लौट गए। इन संतों में प्रमुख रूप से भारत साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयराम आश्रम पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी, दिगंबर अखाड़े के बाबा हठयोगी, चेतनज्योति पीठाधीश्वर ऋषिश्वरानंद, विष्णुदेवा नंद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
5 of 5
Yogi adityanath
यही नहीं प्रख्यात योगगुरु रामदेव भी समारोह में भाग लेने पहुंचे। हालांकि पंडाल में प्रवेश लेने से पहले पत्रकार वार्ता में उन्होंने योगी आदित्यनाथ की कार्यप्रणाली की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इसके बाद शिलान्यास कार्यक्रम में भी शामिल हुए। स्वामी रामदेव के मंच पर नहीं दिखने पर पंडाल में चर्चा होती रही कि प्रथम पंक्ति में बैठने के लिए स्थान नहीं देने से बाबा नाराज होकर चले गए। संतों की यह नाराजगी देर शाम तक चर्चा का विषय बनी रही। बाबा हठयोगी नं तो फेसबुक पर इसे संतों का घोर अपमान बताते हुए पोस्ट भी अपलोड कर दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।