सब्सक्राइब करें

Uniform Civil code: जब सदन में संविधान की मूल प्रति के साथ पहुंचे सीएम, बाहर विपक्ष ने काटा हंगामा, तस्वीरें

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 06 Feb 2024 12:53 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Assembly session: CM Dhami introduced UCC bill in the House opposition created ruckus watch Photos
संविधान की मूल प्रति के साथ सदन में पहुंचे सीएम धामी, दूसरी तरफ विपक्ष का हंगामा - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड विधानसभा सत्र का दूसरा दिन आज बेहद खास है। धामी सरकार जहां यूसीसी बिल को पास कराने के लिए पूरा जोर लगाए हुए है वहीं विपक्ष ने इस पर हंगामा खड़ा किया हुआ है। सुबह मुख्यमंत्री धामी संविधान की मूल कॉपी हाथ में लेकर सदन में पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने हंगामा किया।  



यूसीसी बिल को लेकर उत्तराखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि हम लोग इसका विरोध नहीं कर रहे हैं। बल्कि हम तो चाहते हैं कि सदन संवैधानिक प्रक्रिया और नियमावली के अनुसार चले। जो उसके अनुसार चलता है। भाजपा इसकी लगातार उपेक्षा कर रही है।


उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पटल पर रखा तो विधानसभा में विधायकों ने "वंदे मातरम और जय श्री राम" के नारे लगाए गए।
 

Trending Videos
Uttarakhand Assembly session: CM Dhami introduced UCC bill in the House opposition created ruckus watch Photos
विपक्ष का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

करन माहरा ने यूसीसी ड्राफ्ट पर उठाए सवाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश सरकार की ओर से बनाए गए यूसीसी ड्राफ्ट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे राजनीतिक एजेंडा बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को इस तरह का कानून बनाने का हक ही नहीं है। कहा कि 400 पेज के ड्राफ्ट पर बहस करना तो दूर पढ़ना भी मुश्किल है। प्रदेश सरकार इस सत्र को विशेष सत्र का नाम दे रही है। जबकि यह पूर्व में आयोजित विधानसभा सत्र का विस्तार है। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर से जिला स्तर तक बैठक कर लोगों से संवाद कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Assembly session: CM Dhami introduced UCC bill in the House opposition created ruckus watch Photos
विपक्ष का हंगामा - फोटो : amar ujala

विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पेश होने से पहले बवाल हो गया। कांग्रेस ने कार्यमंत्रणा में विपक्ष की बात को सुनने और सदन संचालन की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल ने कहा कि विपक्ष की ओर से यूसीसी पर चर्चा के लिए समय देने की मांग की गई। लेकिन सरकार ने सुनने को तैयार नहीं है। संख्या बल के आधार पर हठधर्मिता से सदन को चलाने का प्रयास कर रही है।

 

Uttarakhand Assembly session: CM Dhami introduced UCC bill in the House opposition created ruckus watch Photos
UCC - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) सबके हित में है और किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता का प्रदेश और देशवासियों को लंबे समय से प्रतीक्षा थी। सभी इंतजार कर रहे थे कि यह उत्तराखंड की विधानसभा में कब पेश होगा। अब यह इंतजार समाप्त हो रहा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: विधानसभा में UCC विधेयक पेश, जय श्रीराम के लगे नारे, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly session: CM Dhami introduced UCC bill in the House opposition created ruckus watch Photos
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

सीएम ने कहा कि पूरा देश उत्तराखंड को देख रहा है। उत्तराखंड के लिए यह युगांतकारी समय है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के उत्थान के लिए सभी लोग सकारात्मक रूप से चर्चा में भाग लें। यह हर पंथ, हर समुदाय और हर धर्म के लिए है। 2022 के विधानसभा चुनाव से पूर्व हमने प्रदेश की जनता के सामने यह संकल्प रखा कि नई सरकार का गठन होते ही सभी धर्मों के लिए समान कानून पर काम करेंगे। समान नागरिक संहिता लाएंगे। वह समय अब आ गया है। हम सभी गौरवांवित हैं कि यह सौभाग्य उत्तराखंड को मिल रहा है, जिसे देश को लंबे समय से आवश्यकता थी। विपक्ष की शंकाओं पर धामी ने कहा कि भारत के संविधान के अनुरूप समान नागरिक संहिता रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed