फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड बजट सत्र: 4000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने फटकारी लाठियां, गुस्साए लोगों ने किया पथराव, तस्वीरें...

Mon, 01 Mar 2021 09:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गैरसैंण (भराड़ीसैंण)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गैरसैंण (भराड़ीसैंण) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Mar 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Budget Assembly Session 2021: Police Lathi charge on Demonstrators And Public Stone pelting on Police Photos
गैरसैंण में प्रदर्शनकारियों पर भांजी लाठियां - फोटो : अमर उजाला

सड़क की मांग को लेकर उत्तराखंड के भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन का घेराव करने जा रहे घाट क्षेत्र के लोगों सहित कांग्रेसी और यूकेडी कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्कामुक्की हो गई। इस दौरान मौजूद करीब चार हजार से अधिक लोग इकट्ठा हो गए और दिवालीखाल में जबरन बैरियर हटाकर आगे जाने का प्रयास करने लगे। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठियां फटकारनी पड़ीं, जिसमें कई आंदोलनकारी चोटिल हो गए। इससे आक्रोशित आंदोलनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। यह देख पुलिस ने कई आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर मेहलचौंरी अस्थायी जेल भेज दिया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। वहीं, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। उधर, डीजीपी अशोक कुमार ने भी घटना की निंदा की है। 



सोमवार को नंदप्रयाग-घाट मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर घाट क्षेत्र से 250 वाहनों में सवार करीब 4000 लोग नारेबाजी करते हुए विधानसभा का घेराव करने के लिए रवाना हुए। जैसे ही वे जंगलचट्टी में पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका लेकिन वह नहीं माने और बैरियर पार करते हुए पांच किलोमीटर पैदल चलकर दिवालीखाल के लिए निकल पड़े। जैसे ही वह दिवालीखाल पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इससे गुस्साए आंदोलनकारियों ने पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और दिवालीखाल से आगे जाने के लिए बैरियर हटाने लगे। इससे पहले यूकेडी के करीब पांच सौ और कांग्रेस के करीब 50 कार्यकर्ता भी दिवालीखाल पहुंच चुके थे।

Uttarakhand Budget Assembly Session 2021: Police Lathi charge on Demonstrators And Public Stone pelting on Police Photos
गैरसैंण में प्रदर्शनकारियों पर भांजी लाठियां - फोटो : अमर उजाला

एक साथ करीब 4550 आंदोलनकारियों को देख पुलिस ने बैरियर पर सुरक्षा का कड़ा पहरा लगा दिया। आंदोलनकारी लगातार बैरियर पार करने की कोशिश करते हुए और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। तभी पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठियां फटकारनी शुरू कर दीं। इससे आक्रोशित आंदोलनकारियों ने भी पथराव करना शुरू कर दिया। घटना में करीब 18 से अधिक आंदोलनकारी चोटिल हो गए।

Uttarakhand Budget Assembly Session 2021: Police Lathi charge on Demonstrators And Public Stone pelting on Police Photos
गैरसैंण में प्रदर्शनकारियों पर भांजी लाठियां - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद कई आंदोलनकारियों को मेहलचौंरी में अस्थायी जेल भेज दिया गया। प्रदर्शनकारियों में लक्ष्मण सिंह, बीरेंद्र रावत, पुष्कर रावत, मुकेश नेगी, ईश्वरी मैखुरी, हरिकृष्ण भट्ट, संदीप चमोली, विजय पंवार, सुरेश बिष्ट, सुरेंद्र सिंह, संजय, कुलदीप, मोहन, यूकेडी के मोहन काला, वसिक्रम सिंह, हरीश कोठारी, खीम कंडारी, नंदीराम, राकेश जोशी, भगीरथ, पान सिंह, नारायण सिंह, जेपी काला, जगदीश रावत, कामरेड इंद्रेश मैखुरी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Budget Assembly Session 2021: Police Lathi charge on Demonstrators And Public Stone pelting on Police Photos
गैरसैंण में प्रदर्शनकारियों पर भांजी लाठियां - फोटो : अमर उजाला

थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। गिरफ्तार किए गए आंदोलनकारियों को छोड़ दिया गया है। दिवालीखाल में बैरियर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिवालीखाल से आगे कोई भी आंदोलनकारी भराड़ीसैंण के लिए नहीं जा सका। वहीं, दिवालीखाल में सैकड़ों लोगों के पहुंचने से यहां जाम लगा रहा। पूरे दिन आंदोलनकारियों की भीड़ के कारण कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर दो किमी तक वाहनों का जाम लगा रहा। यहां वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। सोमवार रात तक आंदोलनकारियों और अन्य मुसाफिरों के 150 से अधिक वाहन जाम के फंसे रहे। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Uttarakhand Budget Assembly Session 2021: Police Lathi charge on Demonstrators And Public Stone pelting on Police Photos
गैरसैंण में प्रदर्शनकारियों पर भांजी लाठियां - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को दोपहर 12 बजे से घाट क्षेत्र के लोगों का हुजूम जब आदिबदरी से आगे पहुंचा तो पूरी घाटी नारों से गूंज उठी। नंदप्रयाग-घाट सड़क को डबल लेन करने की मांग के लिए करीब तीन महीने से आंदोलन कर रहे घाट क्षेत्र के आंदोलनकारियों के वाहनों से जाम लग गया। इससे दिवालीखाल में गैरसैंण की तरफ दुगथमासैंण और सिमली की तरफ मालसी तक सैकड़ों वाहन दो किलोमीटर तक जाम में फंस गए। पुलिस की ओर से जाम खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन रात तक भी वाहनों का जाम लगा रहा। समाचार लिखे जाने तक सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने कहा कि पुलिस के जवानों की ओर से जाम खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed