न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 01 Mar 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तपोवन सुरंग के अंदर मलबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के ऋषिगंगा की आपदा में लापता लोगों को तलाशने का अभियान तपोवन और रैणी क्षेत्र में 23वें दिन भी जारी रहा। तपोवन सुरंग में बचाव कर्मियों ने टनल के टी प्वाइंट तक मलबे को हटा दिया है। यहां से मुख्य टनल तक पहुंचने के लिए 250 मीटर और आगे जाना होगा, लेकिन टनल के मुख्य द्वार से ही अंदर मलबे के ढेर लगे हैं। वहीं सुरंग के अंदर से लगातार पानी आने से मलबा साफ करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं।
चमोली में आपदा के 23वें दिन तक तपोवन सुरंग से 189 मीटर तक मलबा हटा लिया गया है। यहां पर टनल का टी प्वाइंट है। एनटीपीसी के महाप्रबंधक आरपी अहिरवार का कहना है कि इस टी प्वाइंट से दाहिनी तरफ एसएफटी (सिल्ट फ्लशिंग टनल) एडिट टनल है, जबकि दूसरी तरफ इंटेक टनल है। इंटेक टनल से मुख्य सुरंग की दूरी 250 मीटर है। दोनों सुरंगों में भारी मात्रा में मलबा और पानी भरा है। पंप से पानी निकाला जा रहा है। इसके बाद से लगातार मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।
सुरंग के अंदर बड़ी मशीनों से काम नहीं हो पा रहा है जिससे समय लग रहा है। वहीं आपदा के 23 दिन बाद भी तपोवन और रैणी गांव के पास रेस्क्यू अभियान जारी है।रविवार और सोमवार को कोई शव नहीं मिला है।
3 of 5
तपोवन सुरंग के अंदर टी प्वाइंट
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक मिलने वाले शवों की संख्या 72 है, जबकि 133 लापता हैं। वहीं, सामाजिक संगठन कासा और जनदेश कल्प क्षेत्र भरकी उर्गम घाटी की ओर से तपोवन आपदा प्रभावित क्षेत्र में 126 प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तपोवन सुरंग के अंदर टी प्वाइंट
- फोटो : अमर उजाला
भंग्यूल गांव के 98 और करछों गांव के 28 परिवारों को राहत सामग्री के रूप में 10-10 किलोग्राम चावल व आटा, दो किग्रा दाल के साथ नमक, चीनी, तेल, सोलर लाइट और बिस्किट के पैकेट भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
5 of 5
तपोवन सुरंग के अंदर टी प्वाइंट
- फोटो : अमर उजाला
ग्रुप की समन्वयक कुसुम घड़ियाल, कार्यक्रम ऑफिसर वीरेंद्र प्रसाद वशिष्ठ, जनदेश सामाजिक संस्था की हेमा पंवार, कलावती शाह, देवेंद्र रावत, रघुबीर चौहान और लक्ष्मण सिंह नेगी ने राहत सामग्री दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।