फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में देर रात बदला मौसम, केदारनाथ और बदरीनाथ में हुई ताजा बर्फबारी, तस्वीरें

Sat, 27 Feb 2021 01:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 27 Feb 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update : snowfall in kedarnath and badrinath photos
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड प्रदेश में शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। वहीं केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में बर्फबारी भी हुई है। बारिश और बर्फबारी से कुछ दिन लगातार बढ़ रहे तापमान से राहत मिली है। वहीं देर रात हुई बारिश का सिलसिला राज्य के कुछ इलाकों में सुबह तक जारी रहा। हालांकि रात को बारिश होने के बाद राजधानी देहरादून में धूप खिल गई। लेकिन बाद में बादल छा गए। दोपहर करीब डेढ़ बजे एक बार फिर दून में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं आज तड़के बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में हल्की बर्फबारी हुई है। जिससे निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। श्रीनगर में रात साढ़े तीन बजे बारिश हुई और आधे घंटे तक होती रही। इससे पहले यहां आसमान साफ था। हालांकि शनिवार की सुबह यहां बादल छाए रहे। कर्णप्रयाग और टिहरी में रात से सुबह तक रुक-रुक कर बारिश जारी रही। उत्तरकाशी के बड़कोट में यमुनोत्री घाटी में भी मध्य रात्री से रिमझिम बारिश हुई। यहां हाईवे खुला है। वहीं अगले कुछ दिनों में भी तापमान में इजाफा होने के आसार हैं। इससे गर्मी बढ़ सकती है। इस बार पक्षिमी विक्षोभ का असर कम होने के कारण लगातार पारा चढ़ रहा है।



यह भी पढ़ें... उत्तराखंड मौसम अपडेटः देर रात दून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में बरसे बदरा, मौसम हुआ सुहावना 
 

Uttarakhand Weather Forecast Today Update : snowfall in kedarnath and badrinath photos
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं सिखों के प्रमुख धाम हेमकुंड साहिब में इन दिनों चार फीट बर्फ जमी हुई है, जबकि पिछले साल तक इन दिनों हेमकुंड में 20 फीट से अधिक तक बर्फ जमी रहती थी।

Uttarakhand Weather Forecast Today Update : snowfall in kedarnath and badrinath photos
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
हेमकुंड मैनेजमेंट ट्रस्ट का कहना है कि इस बार यहां बर्फ कम है, जिससे यात्रा की तैयारियाें में कोई दिक्कत नहीं आएगी। जल्द ही कपाट खुलने की तिथि भी घोषित कर दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update : snowfall in kedarnath and badrinath photos
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए हर साल मई माह में खोल दिए जाते हैं और यहां बर्फ भी अधिक रहती है।
 
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update : snowfall in kedarnath and badrinath photos
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

15225 फीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब पर लोगों की बेहद आस्था है। इसी कारण यहां हर साल अच्छी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed