{"_id":"602fb40a8ebc3ee97d236e1c","slug":"uttarakhand-chamoli-news-debris-removed-up-to-161-meters-in-13-days-from-tunnel-water-leakage-continue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चमोली आपदा: सुरंग से 13 दिन में 161 मीटर तक ही हट सका मलबा, जितना खोद रहे उतना ही निकल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली आपदा: सुरंग से 13 दिन में 161 मीटर तक ही हट सका मलबा, जितना खोद रहे उतना ही निकल रहा पानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 19 Feb 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तपोवन सुरंग से निकाला जा रहा मलबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के चमोली में ऋषि गंगा की जल प्रलय के 13 दिन बाद भी तपोवन सुरंग से मलबा पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है। अभी तक 161 मीटर तक ही सुरंग का मलबा हटाया गया है। सुरंग से पानी का रिसाव थम नहीं रहा है, जिससे मलबा हटाने का काम बाधित हो रहा है।
2 of 5
तपोवन सुरंग से निकाला जा रहा मलबा
- फोटो : ANI
यहां पानी के रिसाव के लिए दो पंप मशीनें भी लगाई गई हैं। सुरंग से मलबा हटाने का काम अब सिर्फ दिन के समय ही हो रहा है। शुक्रवार को टनल से कोई भी लापता नहीं मिला। सात फरवरी को ऋषि गंगा की जल प्रलय के बाद से ही तपोवन सुरंग से मलबा निकालने का काम चल रहा है। सुरंग से करीब 150 मीटर तक मलबा हटाने के बाद पानी का रिसाव शुरू हो गया था जो आज तक जारी है।
3 of 5
तपोवन सुरंग से निकाला जा रहा मलबा
- फोटो : ANI
ऐसे में रेस्क्यू टीमों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुरंग में जेसीबी से मलबा डंपर में डालकर बाहर लाया जा रहा है। वहीं, बैराज साइट से भी मलबा हटाने का काम जोरों पर है। यहां पोकलैंड मशीनों से मलबे का निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तपोवन सुरंग से निकाला जा रहा मलबा
- फोटो : ANI
बैराज में पानी के साथ ही बोल्डर भी अटके हुए हैं। एनटीपीसी के महाप्रबंधक आरपी अहरिवार ने बताया कि सुरंग से भारी मात्रा में पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे मलबा हटाने में दिक्कतें आ रही हैं। बता दें कि ऋषि गंगा की जल प्रलय में अभी तक विभिन्न जगहों से 62 शव मिल चुके हैं, जबकि 27 मानव अंग भी मिले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
तपोवन सुरंग से शव को लाते जवान
- फोटो : ANI
तपोवन सुरंग से 13 शव निकाले जा चुके हैं। अभी भी 142 लोग लापता हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्रों से मलबे में लोगों की खोज की जा रही है। रैणी में धौली गंगा और ऋषि गंगा के संगम स्थल पर मलबे में भी खोज की जा रही है। रेस्क्यू टीमें ऋषि गंगा में जेसीबी की मदद से रैणी चक लाता गांव के निचले हिस्से में मलबा हटाने में जुटी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।