सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आठ महीने बाद घर पहुंचा पाक सीमा से लापता जवान का पार्थिव शरीर, सामने देख ही पत्नी ने माना शहीद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Aug 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Martyr Soldier Rajendra Singh negi Funeral Wife Emotional Talk
- फोटो : अमर उजाला

आठ महीने पहले पाक सीमा से लापता उत्तराखंड के शहीद जवान हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को सैन्य अस्पताल से उनके आवास अंबीवाला लाया गया तो अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। लापता होने के बाद से परिजन हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी के लौटने का इंतजार कर रहे थे। 

Trending Videos
Uttarakhand Martyr Soldier Rajendra Singh negi Funeral Wife Emotional Talk
- फोटो : अमर उजाला

पत्नी राजेश्वरी नेगी को अनहोनी की आशंका तो थी लेकिन उम्मीद भी थी कि उनके पति लौटकर जरूर आएंगे। लापता के बाद से जब भी उनके घर फोन की घंटी बजती थी तो उन्हें उनके लौटने की उम्मीद की किरण दिखाई देती थी, लेकिन जब सेना की ओर से कहा जाता था कि उनका कहीं पता नहीं चला तो फिर पूरा परिवार मायूस हो जाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Martyr Soldier Rajendra Singh negi Funeral Wife Emotional Talk
- फोटो : अमर उजाला

छह माह तक जब राजेंद्र सिंह नेगी का पता नहीं चला तो सेना ने उन्हें शहीद घोषित कर दिया। लेकिन, पत्नी राजेश्वरी नेगी ने उम्मीद नहीं छोड़ी थी। उन्हें उम्मीद थी कि पति एक दिन लौटकर जरूर आएंगे, चाहे तिरंगे में ही लिपटकर आएं। यही वजह थी कि शहीद घोषित के बाद भी पत्नी ने पति को शहीद मानने से इंकार कर दिया था। 

Uttarakhand Martyr Soldier Rajendra Singh negi Funeral Wife Emotional Talk
- फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को जब तिरंगे में लिपटकर उनका पार्थिव शरीर आवास लाया गया तो पत्नी ने माना कि उनके पति शहीद हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने गुस्से में सेना को कहे शब्दों के लिए भी विनम्रता से माफी मांगी। 

विज्ञापन
Uttarakhand Martyr Soldier Rajendra Singh negi Funeral Wife Emotional Talk
- फोटो : अमर उजाला

पार्थिव शरीर जब अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हुआ तो लोगों ने ‘शहीद राजेंद्र सिंह अमर रहे’, ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, राजेंद्र तेरा नाम रहेगा’ जैसे नारों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed