फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: थराली में तीन घंटे की बारिश से मची तबाही, उफनाए नदी और नाले, मलबे में दबीं कई गाड़ियां, तस्वीरें

Wed, 09 Apr 2025 06:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Apr 2025 06:42 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: कर्णप्रयाग समेत आस पास के इलाकों में दोपहर बाद मौसम बदला तो अंधेरा छा गया। इसके बाद लगातार बिजली चमकने से लोग दहशत में आ गए।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy Rainfall wreaks havoc in Tharali river in spate many vehicles buried under debris
चमोली में बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में बुधवार को लंबे समय बाद मौसम ने करवट बदली और पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई। वहीं, चमोली के थराली में कई गांव में तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी। तहसील के ग्वालदम, थराली, डुंग्री, कुलसारी, तलवाड़ी सहित कई गांवों में हुई तेज बारिश से लोग सहम गए।

Uttarakhand Weather: राहत...आज दून समेत पर्वतीय जिलों में चलेंगी झोंकेदार हवाएं, बारिश के भी हैं आसार

बारिश से थराली बाजार में बरसाती गदेरे के उफान पर आने से 10 से अधिक वाहन बरसाती मलबे की चपेट में आ गए। जबकि छह से अधिक दुकानों में मलबा और पानी घुस गया। सूचना पर पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने किसी तरह वाहनों को मलबे से निकाला। वहीं देवाल मोटर मार्ग कोठी और ऊणी में मलबा आने से बंद हो गया।

Uttarakhand Weather Heavy Rainfall wreaks havoc in Tharali river in spate many vehicles buried under debris
चमोली में बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर बाद तेज आंधी चली और मूसलाधार बारिश हुई जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया। लगातार 3 घंटे की बारिश से बरसाती गदेरे और नालों में उफान आ गया। थराली देवाल मार्ग कोठी और ऊणी के बीच मलबा आने से बंद हो गया। जबकि मुख्य बाजार थराली में दुकानों के अंदर पानी और मलबा घुसने से छह से अधिक व्यापारियों का सामान बरबाद हो गया।

Uttarakhand Weather Heavy Rainfall wreaks havoc in Tharali river in spate many vehicles buried under debris
चमोली में बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला

 तहसील मुख्यालय के पास नाले में भारी मात्रा में मलबा आने से 10 से अधिक वाहन इसकी जद में आ गए। वहीं तहसीलदार अक्षय पंकज ने बताया कि फंसी हुई गाड़ियों को निकाला जा रहा है। जबकि फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण किया जाएगा और रिपोर्ट के बाद सहायता की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy Rainfall wreaks havoc in Tharali river in spate many vehicles buried under debris
चमोली में बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला

वहीं, थराली, केदारबगड़, राड़ीबगड़ सहित बाजारों में पानी भर गया। बारिश से कई घरों में भी पानी घुसा। तेज बारिश से त्रिकोट और भेंटा गदेरा उफान पर आ गया। वहीं थराली और गैरसैंण में ओलावृष्टि हुई। गैरसैंण के दिवालीखाल, भराड़ीसैंण, महरगांव, रामड़ा मल्ला, कुंजापानी आदि ऊंचाई वाले इलाकों में तेज बारिश हुई। किसान सुरेंद्र खत्री, सुरेश सिरस्वाल ने कहा कि माल्टा ,आडू, सरसों की फसलों को ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy Rainfall wreaks havoc in Tharali river in spate many vehicles buried under debris
चमोली में बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला

वहीं नारायणबगड़ और आदिबदरी में भी बारिश हुई। देवाल के कोठी गांव के कोठी के भुवन चंद्र, पूर्व बीडीसी मेंबर सीमा बिष्ट, पुष्कर बिष्ट ने बताया कि ओलावृष्टि से कोठी, नंदकेशरी, ऊणी व आसपास के गांवों में कद्दू, लौकी, मिर्च आदि सभी सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed