फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुलदार ने किया हमला तो डंडा लेकर भिड़ गई गुड्डी, मौत के मुंह से ऐसे खींच लाई सहेली की जान, देखिए...

Fri, 07 Dec 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रायवाला
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रायवाला Updated Fri, 07 Dec 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
Women fight with Leopard during attack on her friend and safe her life
सहेली को बचाने वाली गुड्डी

राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज कार्यालय से पांच सौ मीटर दूरी पर हाइवे से सटे जंगल में चारा पत्ती काट रही महिला पर गुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान साथी महिलाओं ने बहादुरी का परिचय देते हुए भागने की बजाए गुलदार से टक्कर ली और महिला की जान बचाई। गंभीर रूप से घायल महिला को फौरन एम्स पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। 

Women fight with Leopard during attack on her friend and safe her life
घायल महिला

फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे कुछ महिलाएं चारा पत्ती लेने के लिए मोतीचूर रेंज की जंगल सीमा से सटे हाइवे किनारे गई हुई थीं। महिलाएं हाईवे से मात्र चंद कदम भीतर जंगल में पहुंचीं और चारा पत्ती काटने लगीं। तभी वहां पहले से घात लगाए गुलदार ने लक्ष्मी देवी, पत्नी रणवीर धनै निवासी खांडगांव पर हमला कर दिया। 

Women fight with Leopard during attack on her friend and safe her life
demo pic

गुलदार महिला को जबड़े में दबाए घसीटते हुए ले जाने लगा तभी साथी महिला गुड्डी देवी सजवाण और अन्य महिलाओं की नजर गुलदार पर पड़ी। बिना वक्त गंवाए गुडड़ी देवी सजवाण ने डंडे से गुलदार का मुकाबला किया। नजदीक ही अन्य महिलाएं सरोजनी देवी, रेखा देवी, गीता देवी और शकुंतला देवी ने भी शोर मचाया तो गुलदार लक्ष्मी देवी को छोड़कर भाग गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Women fight with Leopard during attack on her friend and safe her life
गुड्डी देवी

गुलदार के हमले से लहुलुहान हो चुकी लक्ष्मी देवी को महिलाएं जंगल से किसी तरह बाहर हाइवे तक लेकर पहुंची और वाहनों को हाथ देकर रोकने का प्रयास करने लगीं। घबराई महिलाओं के शोर और लहराते हाथ देख हाइवे पर वाहनों की कतारें लग गईं, लेकिन किसी ने भी महिला को अस्पताल ले जाने की इंसानियत नहीं दिखाई। 

विज्ञापन
Women fight with Leopard during attack on her friend and safe her life
aiims rishikesh

इसी बीच हरिपुर निवासी एक युवक फरिश्ता बनकर आया और घायल सहित दो अन्य महिलाओं को कार में बैठाकर एम्स के लिए रवाना हो गया। समय से अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू कर दिया। एम्स के पीआरओ हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि महिला को ट्रॉमा सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया है। देर शाम चिकित्सकों ने उसकी सर्जरी भी की। हालत स्थिर है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed