पांच जून को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 44 साल के हो गए। योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश जैसे बड़े प्रांत के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने से उनके छात्र जीवन के साथी खुशी से गदगद हो उठे। योगी आदित्यनाथ के दोस्त उनके बारे में ऐसी-ऐसी बातें जानते हैं, आप भी पढ़ें, रोचक किस्से।
ये दोस्त योगी आदित्यनाथ के बारे में जानते हैं सब, जानिए अनसुनी और रोचक बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल सभा के महासचिव एवं शिक्षाविद् डा. पद्मेश बुड़ाकोटी ने बताया कि वर्ष 1989 में अजय मोहन बिष्ट ने राजनीति का ककहरा कोटद्वार से ही सीखा। यह दौर रामजन्म भूमि आंदोलन का था।
पूरे देश में छात्र शक्ति नई अंगड़ाई ले रही थी। कोटद्वार भी इससे अछूता नहीं था। विद्यार्थी परिषद के माध्यम से अजय बिष्ट (योगी आदित्यनाथ) समेत कई छात्र राष्ट्रीयता के इस महा अभियान से जुड़ गए। इस दौरान अजय बिष्ट ने एबीवीपी की विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में प्रत्यक्ष भागीदारी की, जिससे उनका व्यक्तित्व निखर गया।
कोटद्वार महाविद्यालय में ही राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों के प्रति उनकी स्पष्ट सोच विकसित हुई। छात्र, समाज और देशहित में कार्य करने का जज्बा भी उन्हें कोटद्वार की छात्र राजनीति से ही मिला। रामजन्म भूमि आंदोलन का उन पर गहरा प्रभाव पड़ा।
उनके साथी अशोक सिंह भंडारी बताते हैं कि राज जन्म भूमि आंदोलन से पहले उनकी पहचान एक संकोची और बहुत कम बोलने वाले युवक के रुप में थी।