फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवबंद के धर्मगुरु पर भी रेप की FIR दर्ज करा चुकी है ये शातिर हसीना, जानें कैसे करती है काम

Thu, 11 May 2017 02:37 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 May 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
BJP MP honey trap case: Accused sent to one day judicial custody, here is her special secret
honey - फोटो : अमर उजाला

गुजरात के सांसद डॉ. केसी पटेल को हनीट्रैप में फंसाकर कथित तौर पर सात करोड़ रुपये मांगने वाली गिरफ्तार महिला मीनू को रविवार को द‌िल्ली की अदालत ने एक द‌िन की पुलिस ह‌िरासत में भेज दिया है। सोमवार को उसे दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस जांच में इस शातिर हसीना के बारे में एक बड़ा खुलासा भी हुआ है ज‌िसे सुनकर आप अंदाजा लगा पाएंगे कि यह महिला कितनी पहुंची हुई है। (सभी फोटोः अमर उजाला)

BJP MP honey trap case: Accused sent to one day judicial custody, here is her special secret
honey trap - फोटो : अमर उजाला

मीनू ने पूछताछ में एक और बड़ा खुलासा किया है। महिला के गिरोह की दूसरी युवती ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के देवबंद के एक धर्मगुरु के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा रखा है। धर्मगुरु के खिलाफ इसी वर्ष देवबंद में मामला दर्ज कराया गया है। दिल्ली पुलिस, यूपी पुलिस से संपर्क साधकर एफआईआर मंगवा रही है। इस मामले में यूपी पुलिस तफ्तीश कर रही है।

BJP MP honey trap case: Accused sent to one day judicial custody, here is her special secret
honey trap - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश व हरियाणा पुलिस के अलावा बृहस्पतिवार को राजस्थान और उत्तराखंड पुलिस को भी वायरलेस पर मैसेज दिया है कि आरोपी महिला व उसके गिरोह ने उनके राज्य में दुष्कर्म आदि की कोई एफआईआर तो दर्ज नहीं करा रखी है। इस गिरोह में मीनू समेत कुल तीन युवतियां शामिल हैं। इनमें से एक युवती झज्जर, हरियाणा की रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MP honey trap case: Accused sent to one day judicial custody, here is her special secret
honey trap - फोटो : अमर उजाला

पुलिस पूछताछ में मीनू ने खुलासा किया है कि उसका एक गिरोह है, जिसका सरगना उसके गांव के पास रहने वाला मित्रपाल है। मित्रपाल के निर्देश पर ही युवतियां काम करती थीं। मित्रपाल के खिलाफ यूपी में कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
BJP MP honey trap case: Accused sent to one day judicial custody, here is her special secret
honey trap - फोटो : अमर उजाला

मीनू के गांव के पास में रहने वाला अजयपाल भी गिरोह का सदस्य है। दिल्ली पुलिस की अलग-अलग टीमों ने बृहस्पतिवार को मित्रपाल और अजयपाल के घर दबिश दी थी। ये दोनों फरार हैं। मीनू की कॉल डिटेल में यह बात सामने आई है कि वह अजयपाल से सबसे ज्यादा बात करती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed