फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CJP Protest: प्रदर्शन के दो दिन के अंदर 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमला, ड्रोन उड़ाने पर भी केस

Wed, 22 Jul 2026 10:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 22 Jul 2026 10:12 PM IST
सार

CJP Protest: सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने कुल 10 प्राथमिकी दर्ज की हैं। नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि आरएएफ जवान पर हमले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने कुछ मीडियाकर्मियों पर भी हमला किया है, जिनसे पुलिस ने शिकायत मांगी है।

विज्ञापन
CJP Protest today RAF Jawan Attacked and 10 FIRs Registered
सीजेपी प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान एक वीडियो सामने आई है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन के दौरान दिल्ली के कनॉट प्लेस में ड्यूटी पर तैनात रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के एक जवान की लिंचिंग की कोशिश की गई। रात करीब आठ बजे भीड़ ने घेरकर बेरहमी से जवान को निशाना बनाया। उपद्रवियों ने उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों और डंडों से जमकर मारपीट की और पूरी तरह लहूलुहान कर दिया। 



CJP Protest today RAF Jawan Attacked and 10 FIRs Registered
सीजेपी प्रदर्शन - फोटो : जी पाल

सीजेपी के प्रदर्शन पर 10 मामले दर्ज
प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने आरएएफ के एक जवान का पीछा कर उसके साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज की है। दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 प्राथमिकी दर्ज कीं हैं।

CJP Protest today RAF Jawan Attacked and 10 FIRs Registered
सीजेपी प्रदर्शन - फोटो : जी पाल

आरएएफ जवान के साथ लिंचिंग की कोशिश
नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि आरएएफ जवान पर हुए हमले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और मामले की जांच की जा रही है। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने कुछ मीडियाकर्मियों पर ही हमला किया है। पुलिस ने उनसे शिकायत मांगी है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CJP Protest today RAF Jawan Attacked and 10 FIRs Registered
सीजेपी प्रदर्शन - फोटो : जी पाल
दिल्ली के इन थानों में 10 एफआईआर
संसद मार्ग थाने में चार, कनॉट प्लेस थाने में तीन बाकी तीन थानों मंदिर मार्ग, कर्तव्य पथ व बाराखंभा रोड थाने में एक-एक मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है।
 
विज्ञापन
CJP Protest today RAF Jawan Attacked and 10 FIRs Registered
सीजेपी प्रदर्शन - फोटो : जी पाल

सोशल मीडिया मंचों पर व्यापक रूप से साझा की जा रही इस वीडियो में सोमवार को सीजेपी के संसद मार्च के दौरान कई प्रदर्शनकारी आरएएफ के एक जवान को घेरते, उसका पीछा करते और उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed