सब्सक्राइब करें

5 मिनट में 5 बदमाश लूट ले गए ज्वैलरी शोरूम, बाहर और अंदर का CCTV था बंद

ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Jun 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
5 crooks wearing helmet entered jewellery showroom and looted 70 lakh jewellery in 5 minutes
मालवीय नगर के गहने के शोरूम में हुई लूट - फोटो : अमर उजाला

मालवीय नगर इलाके में बृहस्पतिवार सुबह हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम से करीब 70 लाख की ज्वेलरी लूट ली। दो बाइक से आए पांचों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था। मालवीय नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

5 crooks wearing helmet entered jewellery showroom and looted 70 lakh jewellery in 5 minutes
मालवीय नगर के गहने के शोरूम में हुई लूट - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मालवीय नगर मेन मार्केट में जैन ज्वेलरी कॉर्नर है। बृहस्पतिवार 12 बजे से पहले शोरूम खुला। ज्वेलरी शोरूम के मालिक प्रमोद जैन के बेटे वैभव ने बताया कि शोरूम के खुलने के बाद पिता ज्वेलरी को शोरूम में डिस्प्ले पर सेट कर रहे थे। इसी दौरान हेलमेट पहने चार बदमाश शोरूम के अंदर आए। एक बदमाश शोरूम के बाहर रुक गया।

Trending Videos
5 crooks wearing helmet entered jewellery showroom and looted 70 lakh jewellery in 5 minutes
मालवीय नगर के गहने के शोरूम में हुई लूट - फोटो : अमर उजाला

शोरूम के अंदर आए दो बदमाशों के हाथों में देशी कट्टा व दो बदमाशों के हाथों में चापर थे। हथियारों के बल पर बदमाशों ने उनके पिता को एक कोने में बैठा दिया और सोने, डायमंड व चांदी की ज्वेलरी लूटकर ले गए। बदमाश करीब दो दर्जन सोने की चेन, डायमंड के बने 15 आभूषण और 20 से ज्यादा अन्य आभूषण ले गए। बदमाश उनके पिता का मोबाइल भी ले गए। बदमाशों के जाने के बाद पिता ने पड़ोसी के फोन से पुलिस को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 crooks wearing helmet entered jewellery showroom and looted 70 lakh jewellery in 5 minutes
मालवीय नगर के गहने के शोरूम में हुई लूट - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलने के बाद जिले में नाकाबंदी कर दी गई थी। शोरूम मालिक प्रमोद जैन का कहना है कि बदमाशों ने चार से पांच मिनट में वारदात को अंजाम दिया था। वह आभूषणों से भरे बैगों को भी उठाकर ले गए। पीड़ित लूटी गई ज्वेलरी की कीमत 70 लाख रुपये से ज्यादा बता रहे हैं। शोरूम के अंदर व बाहर सीसीटीवी लगे हुए हैं मगर वह बंद पड़े हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही थी।

विज्ञापन
5 crooks wearing helmet entered jewellery showroom and looted 70 lakh jewellery in 5 minutes
मालवीय नगर के गहने के शोरूम में हुई लूट - फोटो : अमर उजाला

वारदात में किसी करीबी पर संदेह
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार वारदात में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। जांच में पता लगा है कि घटना के समय शोरूम में सिर्फ शोरूम मालिक मौजूद था। शोरूम में मौजूद एक कर्मचारी कुछ समय पहले ही बाहर से पानी की बोतल लेने चला गया था। पुलिस शोरूम के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस को शुरुआती जांच में ये भी पता लगा है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश पश्चिमी उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि कालकाजी इलाके में भी बुधवार शाम पांच बदमाशों ने सिल्क कपड़ों के शोरूम मालिक के घर में लूटपाट की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed