{"_id":"6a0d178efb41b7ce9c0cb13b","slug":"accused-of-firing-at-property-dealer-and-tour-travels-office-injured-in-police-encounter-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1193744-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रॉपर्टी डीलर और टूर एंड ट्रेवल्स कार्यालय पर फायरिंग करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रॉपर्टी डीलर और टूर एंड ट्रेवल्स कार्यालय पर फायरिंग करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
फोटो माई सिटी रिपोर्टर मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने माधवपुरम में टूर एंड ट्रेवल्स व प्रॉपर्टी कार्यालय पर फायरिंग करने के आरोपी अंकित भारद्वाज उर्फ गुड्डू पंडित को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। बुधवार तड़के नूरनगर कट के पास गाड़ी बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि 16 मई को अज्ञात हमलावर ने माधवपुरम सेक्टर-01 स्थित ओम प्रॉपर्टी और महादेव प्रॉपर्टी टूर एंड ट्रैवल्स के कार्यालयों पर फायरिंग कर कांच तोड़ दिए थे। मनोज कुमार गोयल की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वारदात में प्रयुक्त सफेद रंग की टाटा हैरियर गाड़ी की पहचान हुई और आरोपी अंकित भारद्वाज, नितिन राणा व चीकू का नाम सामने आया।
ब्रह्मपुरी पुलिस ने बुधवार को ग्राम दुल्हैड़ा चौहान थाना पल्लवपुरम निवासी आरोपी अंकित भारद्वाज को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने वारदात में इस्तेमाल गाड़ी नूरनगर कट के पास खड़ी होना बताया। ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी राजेश कांबोज की टीम उसे साथ लेकर कार बरामद करने पहुंची। तभी अंकित ने कार के डैशबोर्ड से तमंचा निकालकर पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व एक कारतूस, घटना में प्रयुक्त सफेद टाटा हैरियर कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सीओ ने बताया कि घायल अंकित एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ मेरठ और मुजफ्फरनगर के थानों में हत्या, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट जैसे 10 गंभीर मामले दर्ज हैं। -------------
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।