एक जनवरी की आधी रात बाद मात्र डेढ़ घंटे में छह हत्याओं की वारदात को अंजाम देने वाले साइको किलर नरेश धनखड़ ने छह दिन की रिमांड अवधि के दौरान यह तो कबूल कर लिया कि उसने हत्याएं की है लेकिन..
साइको किलर ने कबूला गुनाह- 'हां हत्याएं की क्योंकि'..
.. लेकिन क्योंकि इस सवाल का जवाब पुलिस उससे नहीं उगलवा पाई। रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोना सिंह की अदालत में पेश किय, जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जिला पुलिस का कोई भी अधिकारी छह हत्याएं करने के मामले में नरेश से रिमांड के दौरान की गई पूछताछ के बारे में बताने को तैयार नहीं है। सिर्फ एसआईटी में शामिल शहर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ही यह दावा कर रहे हैं कि नरेश ने हत्याएं करनी कबूल की हैं, लेकिन क्यों कि इस सवाल पर वह चुप्पी साध गए।
आरोपी नरेश धनखड़ की गिरफ्तारी के बाद अदालत से लिए गए छह दिन के रिमांड के दौरान पुलिस द्वारा केवल लोहे की वह राड बरामद करना दिखाई गई है, जिससे नरेश ने एक महिला सहित छह लोगों की हत्याएं की थी। हालांकि इस रॉड को उसी समय पुलिस ने कब्जे में ले लिया था, जब नरेश को आदर्श कॅालोनी स्थित उसकी ससुराल के पास से गिरफ्तार किया था। नरेश ने खुलेआम लोहे की रॅाड लेकर एक निजी अस्पताल में महिला की हत्या करने के बाद अन्य पांच लोगों की हत्या क्यों व किस कारण से की, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक नरेश से रिमांड के दौरान जितने भी सवाल पूछे, उनका संतोषजनब जवाब नहीं दिया। नरेश ने केवल पुलिस को अपना नाम, पता, नौकरी, ससुराठ्ठ व अपने परिवार के अलावा कुछ भी नहीं बताया। सोमवार को अदालत में पेश करने से पहले रविवार देर रात करीब आठ बजे पुलिस नरेश को अपने साथ सबसे पहले ओमेक्स सिटी तथा उसके बाद निजी अस्पताल ले गई जहां उसने अंजुम नामक महिला की हत्या की थी। इसके बाद मोती कॅालोनी पार्क के पास वाले स्थान पर, सोहना रोड पर, शहर थाने के सामने, रसूलपुर रोड स्थित जगन कबाड़ी के यहां तथा रसूलपुर रोड पर ही ट्रैक्टर मार्केट लेकर गई, जहां छठी हत्या की थी।
लोग उठा रहे सवाल
नरेश धनखड़ को अदालत द्वारा 14 दिन के लिए जेल भेजे जाने के बाद अबलोगों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिरकार पुलिस इतनी बड़ी वारदात के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी से रिमांड के दौरान ली गई जानकारी को क्यों छुपा रही है। आप नेता कुलदीप कौशिक, रणधीर चौहान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तुहीराम भारद्वाज का कहना है कि इतनी बड़ी वारदात के बाद गिरफ्तार किए गए साइको किलर से हासिल की जानकारी को पुलिस आखिर क्यों सार्वजनिक नहीं करना चाहती।
