सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A protected animal was stolen from outside the home and slaughtered; remains were found, sparking a commotion among villagers.

Meerut News: घर से बाहर से संरक्षित पशु चोरी कर किया वध, अवशेष मिले, ग्रीमीणों का हंगामा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
A protected animal was stolen from outside the home and slaughtered; remains were found, sparking a commotion among villagers.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना के गांव जिठोली के किसान अनिल के ईख के खेत में बुधवार देर रात संरक्षित पशु के अवशेष पड़े पाए गए। जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसी बीच थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौके पर मौजूद ग्रामीणों को शांत करते हुए अवशेषों को दबा दिया।
मुंडली थाना के गांव मुरलीपुर निवासी प्रमोद पुत्र रतन सिंह पेशे से मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसने अपने परिवार के लिए संरक्षित पशु पाल रखा था। बुधवार की रात लगभग ढाई बजे उसके घर के बाहर बंधी पशु चोरी हो गई। जिस पर उसने अपने परिवार के साथ काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढे़ 12 बजे भावनपुर थाना के गांव जिठोली निवासी अनिल के खेत में संरक्षित पशु का सिर और खाल पड़ी पाई गई। जिसे देखते ही उसके परिवार में गम का माहौलहो गया। इसी बीच गांव के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को खेत में संरक्षित पशु के अवशेष पड़े पाए जाने की जानकारी दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करते हुए ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महीने में दूसरी बार संरक्षित पशु का वध
भावनपुर थाना के हसनपुर कदीम पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव पंचागांव पट्टी अमर सिंह निवासी मूले के ईख के खेत में दो सप्ताह पूर्व 15 अप्रैल को भी संरक्षित पशु के अवशेष पड़े पाए थे। जिसके विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा करते हुए संरक्षित पशु के वध का विरोध जताया था। वही दूसरी घटना बुधवार को संरक्षित पशु के अवशेष मिलने की हुई है। इस बारे में सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की पत्नी चांदनी की ओर से तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed