सब्सक्राइब करें

इज्जत खाे जाने के डर से उसने खुद काे लगा ली अाग, बचाने पहुंचे लाेगाें काे मिली 'जलती हुई लाश'

टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 16 Jan 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
17 year old girl raped in uttar pradesh
डेमो पिक

यूपी के हमीरपुर में बलात्कार के बाद क‌िशाेरी की माैत का एक एेसा मामला सामने अाया है ज‌िससे पूरे गांव में मातम पसरा हुअा है। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा फैला हुअा है। हर अांख नम है अाैर जुबान खामाेश। 






 

Trending Videos

दर‌िंदाे ने अकेला पाकर क‌िशाेरी काे दबाेचा

17 year old girl raped in uttar pradesh
डेमो पिक
घटना हमीरपुर के राठ की है। मझगवां थाने के एक गांव में रव‌िवार देर शाम सगे भाई सुनील व सोनू राजपूत पुत्र चंद्रप्रकाश उसके घर में घुस गए। उस दाैरान घर में 17 साल की लड़की थी। उसके माता प‌िता मकर संक्रांत‌ि के अवसर पर बाहर गए हुए थे। दर‌िंदाे ने इसी बात का फायदा उठाया अाैर घर में उसे अकेला पाकर दबाेच ल‌िया। दाेनाे ने म‌िलकर क‌िशाेरी के साथ रेप क‌िया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

क‌िशाेरी के चीखने पर मुंह में कपड़ा ठूस द‌िया

17 year old girl raped in uttar pradesh
डेमो पिक
उसके चीखने पर मुंह में कपड़ा ठूस द‌िया। दाेनाे क‌िसी काे बताने की बात कह जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग न‌िकले। रेप के बाद गांव में इज्जत खाे जाने के डर से लड़की ने खुद काे अाग लगा ली। वाे धूं-धू कर जल उठी। गांव वालाें ने घर से धुअां उठता हुअा देखा ताे दाैड़कर उसके घर पहुंचे पर तबतक बहुत देर हाे चुकी थी। जब गांव वाले ‌‌क‌िशाेरी के पास पहुंचे ताे उन्हें वहां उसकी जलती हुई लाश म‌िली।


 

एक व्यापारी के यहां ड्राईवरी का काम करता है क‌िशाेरी का प‌िता

17 year old girl raped in uttar pradesh
डेमो पिक
क‌िशाेरी का प‌िता एक व्यापारी के यहां ड्राईवरी का काम करता है। वह उनके साथ नदी क‌िनारे प‌िकन‌िक मनाने गया हुअा था। जब प‌िता काे बेटी की माैत की सूचना म‌िली ताे वाे अानन-फानन माैके पर पहुंचा।

 
विज्ञापन

घटना के बाद फरार है मुख्य आरोपी

17 year old girl raped in uttar pradesh
डेमो पिक
प‌िता ने सुनील व सोनू के नाम 376डी, 306, 452, 506, 6 पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से मुख्य आरोपी सुनील राजपूत फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। घटना के बाद से आरोपी के परिजन भी फरार हो गए। सीओ श्रीराम ने बताया कि मामले में सच्चाई कितनी है इसकी जांच कराई जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed