राष्ट्रीय राजधानी में स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इन दिनों ऐसी भीड़ मिल रही है कि लोगों को उड़ान से घंटों पहले आना पड़ रहा है। लाइनों में घंटों लगने के कारण लोग अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर उतार रहे हैं।
IGI Airport: एयरपोर्ट पर लाइनें देख लोग सोशल मीडिया पर उतार रहे गुस्सा, पूछ रहे- हवाईअड्डा है या रेलवे स्टेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकार शीला भट्ट ने ट्वीट किया, ''ये एयरपोर्ट है या रेलवे स्टेशन? सिक्योरिटी चेक क्लीयर करने में एक घंटे से ज्यादा समय लगा। टर्मिनल 3 के डिपार्चर एरिया में चार लाइनों में कम से कम 200-200 लोग लगे हैं। हर तरफ हंगामे का माहौल।''
उन्होंने केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग किया। उन्होंने आगे कहा, ''एयरपोर्ट पर सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और वीवीआईपी लोगों को निकालने के लिए बिजनेस क्लास मार्ग है तो उन्हें इसका कोई अंदाजा नहीं है कि दिल्ली से मुंबई जाना कितना मुश्किल काम है और इसमें एक्सप्रेस ट्रेनों के बराबर समय लगता है। आगमन और प्रस्थान वाले हवाईअड्डे पर लगभग चार घंटे लग रहे हैं।''
एयरपोर्ट पर अचानक क्यों बढ़ने लगी है भीड़
एयरपोर्ट पर भीड़ बढ़ने के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रिटायर्ड ऑफिसर पी. एस सावंत का मानना है कि कोरोनाकाल में पूरी दुनिया में एक ठहराव जैसी स्थिति थी। उस समय सिर्फ लोग बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा कर रहे थे। अब हालात बदल रहे हैं। वर्तमान समय में घरेलू यात्रियों के बढ़ने के कुछ बड़े कारण हैं।
वर्ष का अंतिम महीना चल रहा है। इस समय ज्यादातर लोग छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं। इसलिए हवाईअड्डों पर यात्रियों की आमद बढ़ गई है। घरेलू उड़ानों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है। इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता जैसे शहरों के एयरपोर्ट्स पर देखने को मिलता है। क्योंकि ये बड़े एयरपोर्ट्स हैं और यहां से हर क्षेत्र के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मिलती हैं। अब यात्री किराया में भी काफी कमी आने लगी है।