फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुषमा की बेटी बांसुरी ही नहीं, इन बेटियों ने भी किया है अपनों का अंतिम संस्कार

Thu, 08 Aug 2019 05:13 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 08 Aug 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
Daughters performed last rites Atal Bihari Vajpayee Sushma Swaraj Gopinath Munde Govind pansare
सुषमा स्वराज और अटल बिहारी वाजपेयी की बेटियों ने किया उनका अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

आमतौर पर भारतीय समाज में अंतिम संस्कार बेटे के हाथों करने की प्रथा चलती आई है, मगर समय-समय पर बेटियों ने अपने पिता या माता की अंतिम रस्में निभाकर समानता का संदेश दिया है। अभी बुधवार को अपनी मां सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार करने के कारण बांसुरी स्वराज की भी चर्चा हो रही है।

आपको बता रहे हैं ऐसी ही कुछ हस्तियों के बारे में जिनका अंतिम संस्कार बेटियों ने किया-


Daughters performed last rites Atal Bihari Vajpayee Sushma Swaraj Gopinath Munde Govind pansare
Sushma Swaraj - फोटो : ANI

भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दिल्ली के लोधी रोड स्थित विद्युत शवदाह गृह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार उनकी बेटी बांसुरी स्वराज ने किया। उनकी बेटी बांसुरी ने मां के अंतिम रस्मों को पूरा किया। इस दौरान उनके पिता स्वराज कौशल भी मौजूद थे। 
 

Daughters performed last rites Atal Bihari Vajpayee Sushma Swaraj Gopinath Munde Govind pansare
बेटी नमिता और नातिन निहारिका - फोटो : अमर उजाला

अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार कर उन्हें मुखाग्नि देने वाली बेटी का नाम नमिता भट्टाचार्य है। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बी एन कौल और राजकुमारी कौल की बेटी नमिता वाजपेयी की दत्तक पुत्री हैं। वाजपेयी जी ने उन्हें गोद लिया था। नमिता की मां राजकुमारी कौल और वाजपेयी ग्वालियर के मशहूर विक्टोरिया कॉलेज में साथ ही पढ़ाई करते थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Daughters performed last rites Atal Bihari Vajpayee Sushma Swaraj Gopinath Munde Govind pansare
Gopinath Munde Family (File Photo) - फोटो : Social Media

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के कुछ ही सप्ताह के भीतर एक सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार की सारी रस्में और मुखाग्नि देने का काम बड़ी बेटी पंकजा मुंडे ने पूरा किया था।
 

विज्ञापन
Daughters performed last rites Atal Bihari Vajpayee Sushma Swaraj Gopinath Munde Govind pansare
govind pansare

16 फरवरी 2015 को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर भाकपा नेता गोविंद पंसारे की हत्या कर दी गई थी। गोविंद पंसारे ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। इसके बाद उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए कोल्हापुर लाया गया था, जहां हजारों लोगों की मौजूदगी में उनकी बेटी ने अंतिम संस्कार की सारी रस्में पूरी कीं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed