दिल्ली-एनसीआर में उमस व गर्मी का दौर जारी है। इस कड़ी में शुक्रवार को भी तेज धूप निकलने की वजह से लोगों का बुरा हाल रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों तक राहत के संकेत नहीं हैं। हालांकि, 27 जून से मौसम का मिजाज बदलने के कारण पारा में कमी आना शुरू होगी, जिससे लोगों को राहत मिलने के आसार हैं।
Weather Report: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और उमस से हाल बेहाल, 27 जून के बाद करवट लेगा मौसम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 39.3 व न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच कम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप निकली रही व नमी का स्तर अधिक होने की वजह से चिपचिपी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 40 से 67 फीसदी रहा।
दिल्ली के विभिन्न इलाकों में भी पारा 40 के पार दर्ज किया गया। नजफगढ़ में सबसे अधिक 41.9 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। इसके बाद पीतमपुरा व मुंगेशपुर में 41.4 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया। वहीं, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 41, पूसा में 40.9 व जफरपुर में 40.2 डिग्री सेल्सियस पारा रहा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम पारा 40 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दिन भी गर्मी के तेवर तल्ख रहेंगे व पारा 40 के आसपास ही रहेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 27 जून के बाद मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। जून के आखिरी सप्ताह में मानसून गुजरात व मध्यप्रदेश से होकर उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों को कवर करेगा। इस बीच 30 जून से लेकर छह जुलाई के बीच मानसून के आगमन पर दिल्ली-एनसीआर में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
अधिकतम तापमान- 40 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 24 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 7:23 बजे
सूर्योदय का समय: 5:26 बजे
-दिनभर तेज धूप निकलने की संभावना है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व नमी का स्तर सामान्य रहेगा।