सब्सक्राइब करें

दिल्ली-एनसीआर में मौसम मेहरबान: गर्मी से मिली राहत; आज भी चलेगा बारिश और बूंदाबांदी का सिलसिला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 31 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
delhi weather forecast light rain with partly cloudy sky can be recorded in the next 24 hours
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में शनिवार को विभिन्न इलाकों में बारिश की हल्की से लेकर तेज फुहारें दर्ज हुईं। वहीं, दिनभर बादलों ने आसमान में डेरा डाले रखा। मौसम के मेहरबान रहने की वजह से दिल्ली वासियों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।


 

Trending Videos
delhi weather forecast light rain with partly cloudy sky can be recorded in the next 24 hours
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में सुबह से ही बादलों ने घेरा डाल दिया था। दक्षिणी दिल्ली के कुछ इलाकों से लेकर दक्षिणी-पश्चिमी और उत्तरी दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश दर्ज हुई। हालांकि, बारिश के बाद उमस की वजह से लोगों को बुरा हाल रहा। हवा में उमस का स्तर 71 से 100 फीसदी रहा। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से दो कम 32.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi weather forecast light rain with partly cloudy sky can be recorded in the next 24 hours
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की सकती है। अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली में बारिश का एक दौर गुजर गया है। अब अगला दौर चार अगस्त के आसपास आ सकता है। इसके बाद कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि, इस दौरान उमस से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 

delhi weather forecast light rain with partly cloudy sky can be recorded in the next 24 hours
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि दिल्ली में जुलाई में 230 मिमी के करीब बारिश हो चुकी है। सामान्य तौर पर इस माह 210.6 मिमी बारिश होती है। ऐसे में दिल्ली में पूरे जुलाई की बारिश हो गई है। लेकिन, लगातार बारिश न होने की वजह से उमस भरी गर्मी का दौर बना हुआ है। 

विज्ञापन
delhi weather forecast light rain with partly cloudy sky can be recorded in the next 24 hours
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान - 33 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 25 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 7:13 बजे
सूर्योदय का समय: 5:43 बजे
-आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व नमी का स्तर सामान्य रहेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed