सब्सक्राइब करें

पकड़ी 'मौत की डोर': कोड वर्ड में ऐसे होती थी पूरी डील, 205 कार्टून माल बरामद, 11760 चाइनीज मांझे के थे रोल

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 30 Jul 2022 03:19 AM IST
विज्ञापन
Police raided in North West district of Delhi and recovered a huge quantity of Chinese manjha.
Delhi Police caught Chinese Manjha - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के उत्तर पश्चिम जिला में गोदाम मालिक कोड वर्ड के जरिए दुकानदारों को चाइनीज मांझा बेचता था। जिले की स्पेशल स्टाफ ने महेंद्र पार्क इलाके में स्थित एक गोदाम का खुलासा किया है। पुलिस ने गोदाम पर छापा मारकर यहां से 205 कार्टून माल बरामद किया है। जिसमें 11760 चाइनीज मांझे के रोल थे। पुलिस ने गोदाम मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच से पता चला है कि गोदाम मालिक नोएडा के एक सप्लायर से 400 कार्टून का खेप लेकर आया था। जिसे सप्लायर ने सूरत से खरीदा था। पुलिस गोदाम मालिक से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।

Trending Videos
Police raided in North West district of Delhi and recovered a huge quantity of Chinese manjha.
चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में पतंगबाजी लोकप्रिय खेल है और यह हर साल स्वतंत्रता दिवस समारोह से कुछ सप्ताह पहले से शुरू हो जाता है। पतंग उड़ाने वाले लोग चाइनीज मांझा का इस्तेमाल करते हैं जो लोगों के अलावा पक्षियों के लिए घातक होता है। कभी-कभी चाइनीज मांझे की वजह से बिजली आपूर्ति भी बाधित भी होती है। दिल्ली सरकार ने साल 2017 में एक अधिसूचना जारी कर नायलॉन, प्लास्टिक या किसी अन्य सिंथेटिक सामग्री से बने पतंग उड़ाने वाले धागे की बिक्री, उत्पादन, भंडारण, आपूर्ति, आयात और उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया था। विकासपुरी इलाके में प्रतिबंध के बावजूद पतंग उड़ाने वालों के चीनी मांझे का इस्तेमाल करने से एक युवक की जान पर बन आई। पालम के रहने वाले युवक का मांझे से गला कट गया। उनके गले में 18 टांके लगे हैं। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police raided in North West district of Delhi and recovered a huge quantity of Chinese manjha.
गोदाम से बरामद माल - फोटो : अमर उजाला

वहीं, मौर्या एन्क्लेव इलाके में मांझे के चपेट में आकर सुमित की मौत के बाद से स्पेशल स्टाफ निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में टीम लगातार मांझे बेचने वाले दुकानदारों पर दबिश दे रहे थे। पुलिस ने तीन दुकानदारों को गिरफ्तार किया। इसी छानबीन के दौरान सिपाही अंकुश को महेंद्र पार्क के रामगढ़ इलाके में चाइनीज मांझे के गोदाम होने का पता चला। लेकिन पुलिस को पता चला कि गोदाम मालिक कोड वर्ड बताने के बाद ही चाइनीज मांझा बेचता है।

Police raided in North West district of Delhi and recovered a huge quantity of Chinese manjha.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस ने गिरफ्तार दुकानदारों और स्थानीय स्तर पर कोड वर्ड का पता लगाया। उसके बाद सिपाही उत्तम नकली ग्राहक बनकर गोदाम मालिक से संपर्क किया। सौदा तय होने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर गोदाम मालिक जहांगीरपुरी निवासी अमरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पुलिस ने गोदाम से 205 कार्टून चाइनीज मांझे का रोल बरामद कर लिया। कार्टून में कुल 11760 रोल थे। पुलिस से बचने के लिए गोदाम मालिक कार्टून को प्लास्टिक के बोरे में बंद करके रखा था।

विज्ञापन
Police raided in North West district of Delhi and recovered a huge quantity of Chinese manjha.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

सौदा तय होने पर ही खुलता था गोदाम
गोदाम मालिक से पूछताछ और छानबीन से पुलिस को पता चला कि कोड वर्ड से सौदा तय होने के बाद ही मालिक गोदाम खोलता था और जल्द से जल्द कार्टून को गाड़ी पर लादकर वहां से फरार हो जाता था। पूरे दिन-रात गोदाम बंद रहता था। गोदाम मालिक ने बताया कि एक महीने पहले उसने नोएडा के एक सप्लायर से चाइनीज मांझे के 400 कार्टून खरीदे थे। चाइनीज मांझे का खेप गुजरात के सूरत से आता है। सप्लायर सौदा तय होने के बाद बीच रास्ते में ही खेप उतरवा देता था। उसके बाद गोदाम मालिक खेप को लेकर अपने गोदाम में ले जाता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed