सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: सुबह से शाम तक छाई रही काली घटा, हल्की फुहारों से मौसम हुआ खुशनुमा; जानें कल कैसा रहेगा मौसम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 29 Jul 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
delhi weather forecast weather turned pleasant with light showers know how the weather will be tomorrow
दिल्ली में हुई रुक रुककर बारिश - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में शुक्रवार का दिन लोगों के लिए खुशनुमा रहा। सुबह से लेकर शाम तक काली घटा छाई रही और रूक-रूक कर हल्की फुहारों का दौर जारी रहा। दिनभर बदले रहे मौसम के मिजाज के कारण उमस भरी गर्मी के तेवर नरम पड़ गए। इस बीच दिल्ली के आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर 2.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। 


 

Trending Videos
delhi weather forecast weather turned pleasant with light showers know how the weather will be tomorrow
बारिश से खुद को बचाने का प्रयास करती युवती - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि ने बताया कि आगामी दो दिनों के लिए दिल्ली में मानसूनी  गतिविधियों में कमी आएगी। बारिश का अगला दौर आगामी चार अगस्त से शुरू हो रहा है। वैज्ञानिक ने कहा कि दिल्ली में मानसून सीजन के दौरान बारिश सामान्य हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए हल्की बारिश की संभावना जताई थी। ऐसे में सुबह से ही आसमान में काले बादल मंडराते रहे और हल्की बारिश हुई। दोपहर में कुछ देर के लिए घूप निकली, लेकिन कुछ पलों में ही सूरज काले बादलों के पीछे छिप गया। शाम तक रूक- रूक कर हल्की फुहारों का दौर जारी रहा और गर्मी से राहत जारी रही। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi weather forecast weather turned pleasant with light showers know how the weather will be tomorrow
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला

अधिकतम तापमान सामान्य से दो कम 33.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 74 से 95 फीसदी रहा। दिल्ली में आयानगर मानक केंद्र पर 29.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं, पूसा में एक मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। 

delhi weather forecast weather turned pleasant with light showers know how the weather will be tomorrow
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर बारिश की हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, अधिकतम पारा 33 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दिन भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी। इसके बाद मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ेगी।

विज्ञापन
delhi weather forecast weather turned pleasant with light showers know how the weather will be tomorrow
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मानक केंद्रों पर दर्ज बारिश 
पालम- 5.2 मिमी
लोधी रोड- 4.8 मिमी
आयानगर- 29.5 मिमी
पीतमपुरा- 15.5 मिमी
पूसा- 1.0 मिमी
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स- 12 मिमी 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed