फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरीदाबाद : बच्चों के बीच हुए विवाद ने लिया जघन्य हत्याकांड का रूप, पांच लोगों को गंवानी पड़ी जान

Tue, 19 Sep 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 19 Sep 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
disputes between children turned into a huge murder case
murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला

गांव पलवली में रविवार रात चुनावी रंजिश ने पांच लोगों की जान ले ली। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पक्ष ने घर में घुसकर एक ही कुनबे के तीन लोगों पर गोलियों पर गोलियों की बौछार कर मौत के घाट उतार दिया। इस बीच मदद के लिए दौड़े दो युवकों को भी हमलावरों ने गोलियों से भून दिया।

disputes between children turned into a huge murder case
अस्पताल में घायल का उपचार - फोटो : अमर उजाला

बीच-बचाव के दौरान दो महिलाओं सहित पांच लोग जख्मी हो गए। इस हत्याकांड में पुलिस ने 21 लोगों को हिरासत में लिया है। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। मामले की जांच के लिए डीसीपी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है।

disputes between children turned into a huge murder case
मृतक नवीन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, डेढ़ साल पहले पलवली, बादशाहपुर और ईदगाह की संयुक्त पंचायत के चुनाव में वीरेंद्र उर्फ बिल्लू ने अपनी पत्नी दयावती को चुनाव मैदान में उतारा था। चुनाव में उनके सामने गांव के ही बिजेंद्र शर्मा थे। हालांकि, बिजेंद्र चुनाव हार गए लेकिन इसके बाद से गांव में दो गुट बंट गए। दोनों गुटों में आय दिन विवाद होता था। रविवार सुबह बिजेंद्र के नजदीकी कन्हैयालाल का बेटा हरीश अपनी कार लेकर गांव से गुजर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
disputes between children turned into a huge murder case
शोक मनाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

सामने से वीरेंद्र उर्फ बिल्लू का बेटा श्रीकांत ब्रेजा कार में सवार होकर आ रहा था। पहले वाहन निकालने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। हालांकि, इस दौरान मामला शांत हो गया लेकिन शाम करीब साढ़े छह बजे हरीश को बाइक  पर जाते देख श्रीकांत व उसके भाईयों ने रोक लिया और झगड़ा करने लगे। वह किसी तरह वहां से चला गया लेकिन रात करीब सवा नौ बजे वीरेंद्र उर्फ बिल्लू अपने साथ 35-40 लोगों को लेकर कन्हैया के घर जा धमका और दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ गया।

विज्ञापन
disputes between children turned into a huge murder case
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला

इस बीच बंदूक, रिवाल्वर, फर्सा और लाठी-डंडे लेकर पहुंचे बिल्लू और उसके साथियों ने हमला बोल दिया।​इन दौरान आरोपी पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। जिससे वर्षीय राजेंद (65), पड़ोसी श्रीचंद (70), ईश्वर (40), देवेंद्र उर्फ पिंटू (32), नवीन (30) की मौत हो गई जबकि राजेंद्र के दो बेटे नितेश और एडवोकेट ललित, मृतक श्रीचंद का सगा भाई कन्हैया, प्रमाली और रेखा घायल हो गए। वहीं, आरोपी पक्ष के पांच लोग भी घायल हो गए, जिन्हें क्यूआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी क्राइम राजेश चेची ने बताया कि इस हत्याकांड में नामजद वीरेंद्र उर्फ बिल्लू, ज्ञानचंद, नरेंद्र, श्रीकांत, रविकांत, मौजीराम, नंदकिशोर, धर्मेंद्र, सुभाष, रविंद्र, अमित, शिवकांत, सागर, सतीश, लोकेश उर्फ लौकी, हरीश, राजेंद्र, चमन, अनुज, विनय, कमलकिशोर उर्फ लीलू, ओमवती व सरपंच दयावती को हिरासत में ले लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed