फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजधानी में बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोलियां

Sun, 12 Oct 2014 04:41 PM IST
Updated Sun, 12 Oct 2014 04:41 PM IST
विज्ञापन

राजधानी में बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोलियां

Firing on police in cannaught place delhi.

दिल्ली के बाराखंभा इलाके के शंकर मार्केट में शनिवार रात गश्त के दौरान एक बदमाश ने सिपाही पर गोली चला दी। सिपाही बाल बाल बच गया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, लेकिन बदमाश भागने लगे। पुलिस ने आरोपी बदमाशों का पीछा किया और लोगों की मदद से एक को दबोच लिया। एक बदमाश को पकड़ लोगों ने उसकी पिटाई भी की। (सभी फोटो: कुमार संजय)


राजधानी में बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोलियां

Firing on police in cannaught place delhi.

स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने शनिवार देर रात हुई इस घटना को आतंकी वारदात होने से इनकार किया गया है। उन्होंने बताया कि इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है और भागे बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार बाराखंभा थाना में तैनात दो सिपाही प्रतीक और संदीप शनिवार रात शंकर मार्केट में गश्त कर रहे थे।

राजधानी में बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोलियां

Firing on police in cannaught place delhi.

इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने तीन बदमाशों को शंकर मार्केट में घूमते हुए देखा। बदमाशों को देखते ही सिपाही ने उससे पूछताछ की, लेकिन इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिसकर्मियों पर तीन राउंड गोली चला दी। गोलीबारी में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोलियां

Firing on police in cannaught place delhi.

पुलिसकर्मियों ने भाग रहे बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की। ताबड़तोड़ गोली चलने से शंकर मार्केट में हड़कंप मच गया। लोगों ने भागते हुए एक बदमाश का पीछा कर उसे दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद लोगों ने पकड़े हुए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

राजधानी में बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोलियां

Firing on police in cannaught place delhi.

पुलिस पकड़े गए बदमाश को लेकर बाराखंभा थाना पहुंची। बाद में उसे आरएमएल अस्‍पताल में भ्‍ार्ती कराया है। पुलिस उससे शंकर मार्केट में आने का मकसद का पता लगा रही है। साथ ही पुलिस फरार हुए अन्य दो बदमाशों की धरपकड़ का प्रयास कर रही है। सिपाही बाल-बाल बचा लोगों ने एक को पकड़कर की जमकर धुनाई की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed