फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...

Mon, 24 Sep 2018 02:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Sep 2018 02:57 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Visarjan in delhi
Ganpati Visarjan
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ। देवा ओ देवा, गणपति देवा, तुम से है बढ़कर कौन। जय देव, जय देव...। गणपति भगवान की वंदना करते हजारों लोगों की आवाज से रविवार को राजधानी भक्तिमय रंग में रंगी रही। सुबह से ही सड़कों पर गणपति विसर्जन का सिलसिला चलता रहा। एक ओर जहां गुलाल से सड़कों पर जमकर होली खेली गई, तो वहीं बारिश ने भी इसमें मनमोहक रंग घोल दिया।
Ganpati Visarjan in delhi
Ganpati Visarjan

यमुना किनारे पहुंचने के बाद लोगों ने जहां बप्पा की पूजा अर्चना की, वहीं उसके बाद उनका विसर्जन भी किया। इसके बाद सपरिवार यमुना में डुबकी लगाने के बाद सुख-समृद्घि की कामना भी की गई। इनसब के बीच दिल्ली के खुशनुमा मौसम ने भक्तों के मन में मधुर रस भी घोल दिया। बारिश की मनमोहक बौछारों के बीच दिल्ली की सड़कों पर गुलाल से होली खेलते हुए लोग अपने गणपति को लेकर यमुना की ओर बढ़े जा रहे थे।

Ganpati Visarjan in delhi
Ganpati Visarjan

कोई वाहन पर तो कोई ठेले पर। कई लोग तो अपने घर से बप्पा को लेकर यमुना तक पैदल ही निकल पड़े थे। ढ़ोल और ताशों की मधुर ध्वनि के साथ लोग झूमते-नाचते आगे बढ़ रहे थे। कालिंदी कुंज घाट पर सुबह से ही भगवान गणेश की मूर्तियों को लेकर विसर्जन के लिए पहुंचने लगे थे। घाट पर पर्याप्त लाइटिंग, सीसीटीवी आदि की व्यवस्था की गई थी। विसर्जन से पहले लोगों ने भगवान गणेश की पूजा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganpati Visarjan in delhi
गणपति महोत्सव

लक्ष्मी नगर में श्री गणेश सेवा मंडल द्वारा गणेश उत्सव पर विसर्जन के दौरान एक अनोखी पहल की गई। जिसमें दिल्ली का महाराजा के नाम से मशहूर श्रीगणेश की प्रतिमा को यमुना में नहीं विसर्जित किया गया। पर्यावरण की दृष्टि से इस बार भी श्रीगणेश की फाइबर की मूर्ति बनाई गई थी, जिसे पूजा स्थल डीडीए, मिनी स्टेडियम, बैंक एंकलेव से लेकर मंगल बाजार, लक्ष्मीनगर, विकास मार्ग होते हुए दोबारा पूजा स्थल तक लाया गया, जहां स्थानीय लोगों द्वारा छोटे गणेशजी की प्रतिमाओं को विशाल कुंड में विसर्जित किया गया।

विज्ञापन
Ganpati Visarjan in delhi
ganpati
श्री गणेश सेवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र लड्डा ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा छोटी मूर्तियों को विसर्जित करने के लिए बड़े टब का इंतजाम किया गया। विसर्जन के बाद गड्ढे खोदकर पौधे लगाए जाएंगे और उसी पानी को डाला जाएगा। इन पेड़ों को डीडीए को डोनेट किया जाएगा, जो कि पूजा स्थल वाले पार्क में ही लगाए जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed