Hindi News
›
Photo Gallery
›
Delhi NCR
›
Ghaziabad News
›
Ghaziabad Sex Racket Busted News: in 3 flats 13 including 8 women arrested whatsapp mode use for operation political party name also coming
{"_id":"619dbeac4e568467b674a528","slug":"ghaziabad-prostitution-racket-busted-in-3-flats-13-including-8-women-arrested-whatsapp-mode-use-for-operation-political-party-name-also-coming","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आबादी के बीचोंबीच तीन फ्लैटों में चल रहा था धंधा, आठ महिलाओं समेत 13 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आबादी के बीचोंबीच तीन फ्लैटों में चल रहा था धंधा, आठ महिलाओं समेत 13 गिरफ्तार
गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित शालीमार गार्डन आवासीय क्षेत्र में तीन फ्लैटों के अंदर चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सोमवार रात टीम ने छापा मारकर मौके से संचालिका समेत आठ महिलाओं और पांच पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक फ्लैट एक राजनीतिक पार्टी के नेता का बताया गया है। पुलिस उसका पता लगाने में जुटी है। पुलिस के अनुसार व्हाट्सएप के माध्यम से देह व्यापार का धंधा चल रहा था।
एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे क्षेत्राधिकारी साहिबाबाद आलोक दूबे के साथ टीम ने शालीमार गार्डन के तीन फ्लैटों में छापा मारा। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए व्हाट्सएप के जरिए कैसे चल रहा था आबादी के बीचोंबीच ये गंदा धंधा और क्या लगती थी लड़कियों की कीमत....
2 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने संचालिका के साथ आठ लड़कियों और पांच पुरुषों को पकड़ा। पूछताछ में इनकी पहचान राकेश (31) निवासी हर्ष विहार दिल्ली, रामू (25) निवासी विशनगढ़ कन्नौज, माधव (31) निवासी सीमापुरी दिल्ली, नौशाद (31) निवासी पावी पुस्ता लोनी और भोपाल (40) निवासी मीतनगर हर्ष विहार दिल्ली के रूप में हुई है।
3 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
छह हजार रुपये किराए पर था फ्लैट
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि देह व्यापार का धंधा महिला चला रही थी। दो महीने पहले ही उसने एक प्रापर्टी डीलर के माध्यम से छह हजार रुपये किराए पर तीन फ्लैट लिए थे। फ्लैट मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
साहिबाबाद थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे का कहना है कि मालिकों ने किराए पर फ्लैट देने से पहले महिला का पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं कराया था। पुलिस को शक है कि इस धंधे में अन्य लोग भी जुड़े हुए थे। महिला संचालक से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
व्हाट्सएप पर दिखाई जाती थी लड़कियों की फोटो
पुलिस जांच में सामने आया कि रामू और नौशाद दोनों मिलकर बाहर से ग्राहक लेकर आते थे। वह व्हाट्सएप पर ही ग्राहकों को फोटो दिखाकर डील पक्की करते थे। जबकि माधव की जिम्मेदारी लड़कियों की सुरक्षा थी। 15-15 दिन में लड़कियों को पश्चिम बंगाल और बिहार के अलावा अन्य राज्यों से बुलाया जाता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।