{"_id":"61ad80aa938fe44b86202aab","slug":"haji-yunus-convoy-attacked-case-firing-lasted-for-eight-minutes-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाजी यूनुस पर हमला: दोपहर तीन बजे...पांच बदमाश और आठ मिनट तक फायरिंग, पढ़ें खौफनाक पलों की दास्तां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजी यूनुस पर हमला: दोपहर तीन बजे...पांच बदमाश और आठ मिनट तक फायरिंग, पढ़ें खौफनाक पलों की दास्तां
Mon, 06 Dec 2021 08:46 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 06 Dec 2021 08:46 AM IST
विज्ञापन
हाजी यूनुस पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बुलंदशहर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस के काफिले पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की गूंज दूर तक सुनाई दी। दोपहर तीन बजकर दो मिनट पर यूनुस का काफिला भाईपुरा रजवाहे की पुलिया पर जैसे ही मुड़ा सामने खड़े बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब आठ मिनट तक बदमाश दोनों हाथों से फायरिंग करते रहे, जिससे काफिले के लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। वारदात के बाद बदमाश कार में सवार होकर शिकारपुर-बदायूं स्टेट हाईवे से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चार बदमाशों ने दोनों हाथों में पिस्टल ली हुई थी, जबकि एक बदमाश राइफल से फायर कर रहा था। हाजी यूनुस के काफिले में सबसे पीछे चल रहे बोलेरो चालक अलीगढ़ निवासी रवि ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। उसने बताया कि बदमाश मोड़ पर खड़े थे, जिन्हें देखकर लगा कि वह शादी में शामिल होने वाले लोग होंगे। लेकिन काफिले के मोड़ पर पहुंचते ही वहां खड़े बदमाशों ने असलहे निकाल लिए और दोनों हाथों से गाड़ियों पर फायरिंग शुरू कर दी।
अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
यूनुस जिस ऑडी कार में थे, उस पर करीब 25 से 30 राउंड फायरिंग की गई, जबकि फार्च्यूनर पर करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग के निशान हैं। फायरिंग के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।
घायल समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
जिस तरह से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, उसे देखकर कहा जा रहा है कि बदमाश यूनुस की हत्या के इरादे से पहुंचे थे। लेकिन, ऑडी की पिछली सीट पर अन्य लोगों के बीच बैठे होने के कारण यूनुस बाल-बाल बच गए। फायरिंग की आवाज व चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों में भी भगदड़ मच गई। उन्होंने घरों में घुसकर या खेतों में छिपकर खुद को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद लोगों की लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बदमाशों को थी सटीक जानकारी
बदमाशों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया, उससे साफ है कि उन्हें यूनुस के पल-पल की जानकारी थी। इसलिए घटनास्थल पहले से ही तय कर रखा था। आरोपियों को यूनुस के शादी समारोह में पहुंचने और वहां से निकलने की सटीक जानकारी थी। जिससे वह पहले से ही लोकेशन पर पहुंच गए थे।
बदमाशों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया, उससे साफ है कि उन्हें यूनुस के पल-पल की जानकारी थी। इसलिए घटनास्थल पहले से ही तय कर रखा था। आरोपियों को यूनुस के शादी समारोह में पहुंचने और वहां से निकलने की सटीक जानकारी थी। जिससे वह पहले से ही लोकेशन पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
फायरिंग में घायल
- फोटो : अमर उजाला
20 मीटर दूर खड़ी की कार
बताया जाता है कि शादी समारोह से करीब 250 मीटर दूर पर ही बदमाशों ने अपनी कार को रजवाहे की पुलिया के पास हाईवे की ओर मोड़कर खड़ा किया था।
बताया जाता है कि शादी समारोह से करीब 250 मीटर दूर पर ही बदमाशों ने अपनी कार को रजवाहे की पुलिया के पास हाईवे की ओर मोड़कर खड़ा किया था।