सब्सक्राइब करें

हरीश राणा: हादसे से लेकर इच्छा मृत्य मिलने तक की कहानी, 13 साल में कई दर्दनाक मोड़; 21 अगस्त 2013 को क्या हुआ?

माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Wed, 11 Mar 2026 10:10 PM IST
सार

बेटे के इलाज और देखभाल के लिए परिवार ने अपना सब कुछ झोंक दिया। वर्ष 2020 में परिवार दिल्ली से गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की राज एंपायर सोसायटी में शिफ्ट हो गया। इलाज के बढ़ते खर्च को पूरा करने के लिए वर्ष 2021 में पिता अशोक राणा ने दिल्ली का अपना तीन मंजिला मकान भी बेच दिया। 

विज्ञापन
Harish Rana case in hindi From accident to euthanasia
हरीश राणा को मिली इच्छा मृत्यु की इजाजत - फोटो : अमर उजाला

एक होनहार छात्र से बिस्तर पर पड़े मरीज और फिर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले तक हरीश राणा की जिंदगी का सफर पिछले 13 वर्षों में कई दर्दनाक मोड़ों से गुजरा है। जुलाई 2010 में हरीश ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में सिविल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया था। परिवार को उम्मीद थी कि पढ़ाई पूरी कर वह इंजीनियर बनेंगे और अपने सपनों को साकार करेंगे। इसी बीच 21 अगस्त 2013 की रात एक हादसे ने उनकी दुनिया ही बदल दी।

Trending Videos
Harish Rana case in hindi From accident to euthanasia
हरीश राणा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पीजी की चौथी मंजिल से गिर गया था हरीश
उस रात हरीश अपनी बहन से बात करते हुए पीजी की चौथी मंजिल से गिर गए। गंभीर रूप से घायल हरीश को तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। बाद में दिसंबर 2013 में उन्हें दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि वह क्वाड्रिप्लेजिया से ग्रसित है। इस स्थिति में उनके हाथ-पैर पूरी तरह निष्क्रिय हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Harish Rana case in hindi From accident to euthanasia
हरीश राणा के पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पिता को इलाज के लिए बेचना पड़ा तीन मंजिला मकान
हादसे के बाद परिवार का संघर्ष शुरू हो गया। बेटे के इलाज और देखभाल के लिए परिवार ने अपना सब कुछ झोंक दिया। वर्ष 2020 में परिवार दिल्ली से गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की राज एंपायर सोसायटी में शिफ्ट हो गया। इलाज के बढ़ते खर्च को पूरा करने के लिए वर्ष 2021 में पिता अशोक राणा ने दिल्ली का अपना तीन मंजिला मकान भी बेच दिया। इसके बावजूद हरीश की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो सका।

Harish Rana case in hindi From accident to euthanasia
हरीश राणा और उसके पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आठ जुलाई 2025 को मांगी इच्छा मृत्यु
आखिरकार परिवार ने बेटे की पीड़ा को देखते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया। आठ जुलाई 2025 को दिल्ली हाईकोर्ट ने इच्छामृत्यु की अर्जी खारिज कर दी। इसके बाद परिवार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। करीब आठ महीने बाद 11 मार्च 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने हरीश को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की मंजूरी दे दी। इस फैसले के साथ हरीश के जीवन की लंबी और पीड़ादायक यात्रा एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Harish Rana case in hindi From accident to euthanasia
सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छामृत्यु की दी इजाजत - फोटो : एएनआई

फैसला पढ़ते हुए भावुक हुए जज साहब
फैसला पढ़ते समय जस्टिस पारदीवाला ने कहा कि हरीश राणा कभी एक उज्ज्वल छात्र थे और अपने भविष्य के सपने देख रहे थे। लेकिन हादसे के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। मामले की परिस्थितियों का जिक्र करते-करते जस्टिस पारदीवाला भावुक हो गए और कुछ देर के लिए उनकी आंखें नम हो गईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed