फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाराज पत्नी को बातचीत करने के बहाने बुलाया पार्क, हत्या कर झाड़ियों में छिपा दी लाश

Sun, 18 Jun 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Jun 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
 husband brutally killed wife in family dispute delhi crime news
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के कंझावला इलाके में एक पति ने बड़ी बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी और लाश को ठिकाने लगा दिया। आरोपी ने अनबन की वजह से मायके में रह रही पत्नी को बातचीत के बहाने पार्क में बुलाया था। यहां तार से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। युवक ने घर जाकर अपनी मां को घटना बताई। मां ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दे दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 husband brutally killed wife in family dispute delhi crime news
आरोपी पति। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार मनोज (24) परिजनों के साथ कंझावला के घेवरा गांव में रहता है। वह घर में ही परचून की दुकान चलाता है। करीब दो साल पहले उसने कोमल (22) से प्रेम विवाह किया था। कोमल परिवार के साथ रणहौला के चंचल पार्क में रहती थी। शादी के कुछ माह के बाद ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। झगड़ा काफी बढ़ने के बाद करीब 20 दिन पहले कोमल पति का घर छोड़कर मायके चली गई। 
 husband brutally killed wife in family dispute delhi crime news
wife murder

मायके जाने के बाद मनोज अकसर फोन कर कोमल को वापस आने के लिए कहता था, लेकिन वह घर आने से इंकार कर रही थी। शुक्रवार को मनोज ने उसे बातचीत करने के लिए बोंटा पार्क बुलाया। कोमल के पहुंचने के बाद मनोज उसे लेकर पार्क में चला गया। कुछ देर बातचीत करने के बाद वह कोमल को जंगल की तरफ ले गया और तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 husband brutally killed wife in family dispute delhi crime news
wife murder
शव को झाड़ियों में छुपाने के बाद वह घर लौट गया। घर पहुंचने पर उसकी घबराहट को देखकर उसकी मां ने उससे पूछताछ की। कोमल की हत्या करने की बात कहने पर उसकी मां ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। सूचना मिलने के बाद कंझावला थाना पुलिस ने मनोज को हिरासत में ले लिया। 
 
विज्ञापन
 husband brutally killed wife in family dispute delhi crime news
डेमो - फोटो : demo pic
पुलिस रात में करीब पांच घंटे तक शव को तलाशती रही लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। शनिवार सुबह फिर से पुलिस ने शव की तलाश शुरू की और करीब पांच घंटे की तलाशी के बाद शव को बरामद कर लिया। मौरिस नगर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में मनोज को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed