{"_id":"59fb31d84f1c1bb6678b8f41","slug":"in-aap-national-council-meeting-the-fight-between-kumar-vishwas-and-amantulla-came-to-the-road","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AAP राष्ट्रीय परिषद बैठक : सड़क पर आई आप की अंदरूनी कलह, विश्वास और अमानतुल्ला के समर्थक आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP राष्ट्रीय परिषद बैठक : सड़क पर आई आप की अंदरूनी कलह, विश्वास और अमानतुल्ला के समर्थक आमने-सामने
Fri, 03 Nov 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Nov 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kumar vishwas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राष्ट्रीय परिषद की बैठक में आम आदमी पार्टी (आप) के भीतर का संघर्ष सड़क पर आ गया। बृहस्पतिवार दोपहर बाद बैठक खत्म होने पर वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास व विधायक अमानतुल्ला खान के समर्थक आमने-सामने आ गये। दोनों समथकों ने दोनों नेताओं की गाड़ी रोकने की कोशिश की।
2 of 5
kumar vishwas
बैठक खत्म होने पर बाहर निकलते वक्त पहले कुमार विश्वास के समर्थकों ने विधायक अमानतुल्ला की गाड़ी रोकी, तो अमानत के समर्थकों ने भी कुमार विश्वास की गाड़ी रोकी। दोनों के बीच जमकर नारेबाजी हुयी। हालांकि, इस वक्त तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बैठक स्थल से चले गये थे।
3 of 5
Kumar vishwas
इस हंगामे से कुमार विश्वास काफी खफा भी दिखे। उन्होंने ट्वीट कर इशारों में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधा। बकौल विश्वास, ख़ुशियों के बेदर्द लुटेरों, गम बोले तो क्या होगा। ख़ामोशी से डरने वालों, हम बोले तो क्या होगा? वहीं, मीडिया से बातचीत में कहा कि वह इस दिन के लिये जंतर-मंतर या रामलीला मैदान पर नहीं गये थे। आप उनकी पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
KUMAR VISHWAS
अमानतुल्ला खान पर निशाना साधते हुये उन्होंने कहा कि जो लोग 20-25 साल तक दूसरी पार्टी की नौकरी कर आए हैं, वही लोग पार्टी छोड़कर जाएंगे। बकौल विश्वास, पहले पता था कि भाजपा और कांग्रेस को उनके बोलने से डर लगता है, पर अब लगता है कुछ और लोगों को उनके बोलने से डर लगता है। पार्टी ने उन्हें नहीं बोलने को कहा है, तो वह नहीं बोले। विश्वास ने एक फिर अमानतुल्लाह को पूरे प्रकरण का मुखौटा बताया।
विज्ञापन
5 of 5
कुमार विश्वास
- फोटो : YOUTUBE
इससे पहले राष्ट्रीय परिषद की बैठक के एजेंडे में वक्ताओं की लिस्ट से कुमार विश्वास का नाम गायब था। सूत्र बताते हैं कि बैठक शुरू होने पर कई कार्यकर्ताओं ने इस पर सवाल किया। इस पर बैठक का शुरुआती भाषण कर रहे वरिष्ठ नेता व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विश्वास को बोलने के लिये बुलाया। लेकिन विश्वास तैयार नहीं हुये। उन्होंने कहा कि फिलहाल अगर उनका नाम वक्ताओं की सूची नहीं है तो कोई बात नहीं। वह बाद में जरूरत पड़ी तो कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।