सब्सक्राइब करें

दिल्ली में बड़ा हादसा: कंटेनर से टकराई कार, मां-बेटी की मौत; टकराते ही नीलम का शव गाड़ी से निकलकर सड़क पर गिरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 12 Feb 2026 10:23 PM IST
सार

शुरुआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि हादसे के समय कार की रफ्तार 100 किमी प्रतिघंटा से अधिक थी। चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया। 

विज्ञापन
Mother and daughter die as car collides with container at 100 kmph
दिल्ली में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

पूर्वी दिल्ली के एनएच-9 स्थित गाजीपुर टोल टैक्स पर गुरुवार सुबह एक जबरदस्त हादसे में तेज रफ्तार किआ सेल्टोस कार टोल की पर्ची कटा रहे कंटेनर ट्रक से टकरा गई। हादसे के समय कार में मां-बेटी, बेटा और बेटी के दो मासूम बच्चे सवार थे। दुर्घटना में मां नीलम गर्ग (55) और बेटी दीपांजलि (38) की मौके पर ही मौत हो गई।


 

Trending Videos
Mother and daughter die as car collides with container at 100 kmph
दिल्ली में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

कार के उड़ गए परखच्चे
जबकि कार चला रहे बेटे दीपांशु गर्ग (30) के अलावा दीपांजलि के दो बेटे विवान (5) और वाशु (3) बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को फौरन नजदीकी मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कंटेनर का निचला पीछे का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother and daughter die as car collides with container at 100 kmph
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला

क्राइम टीम और एफएसएल ने जुटाए सबूत
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया। गुरुवार दोपहर बाद ही पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिए गए। क्राइम टीम और एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। गाजीपुर थाना पुलिस मामला दर्ज की जांच कर रही है।

Mother and daughter die as car collides with container at 100 kmph
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

100 किलीमीटर प्रति घंटा थी कार की रफ्तार
फिलहाल अस्पताल में मासूम वाशु और दीपांशु की हालत नाजुक बनी हुई है। शुरुआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि हादसे के समय कार की रफ्तार 100 किमी प्रतिघंटा से अधिक थी। चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Mother and daughter die as car collides with container at 100 kmph
इस कंटेनर से टकराई थी कार - फोटो : अमर उजाला

देहरादून से लौट रहा था परिवार
पूर्वी जिला के अतिरिक्त आयुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि नीलम गर्ग अपने परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर-2, दिल्ली में रहती थीं। इनके परिवार में पति राजेंद्र गर्ग के अलावा बेटा दीपांशु के अलावा शदीशुदा बेटी दीपांजलि थी। बेटी की शादी क्लेमेंट टाउन, टर्नर रोड, देहरादून, उत्तराखंड में हुई थी। बुधवार रात को दीपांशु और नीलम गर्ग बेटी को लेने अपनी कार से देहरादून गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed