फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ऐसी भयंकर आग कभी नहीं देखी, धुएं के बाद आग की लपटों ने किया सब खाक'

Mon, 30 May 2016 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 30 May 2016 12:52 PM IST
विज्ञापन
"Never seen such a fierce fire, the smoke, the flames were all around '
कंपनी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
आईएमटी मानेसर में एसी और ऑटो पार्ट्स  बनाने वाली सुब्रोस कंपनी में रविवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में हाउस कीपिंग में काम करने वाला गोड़ा राम घायल हो गया। हादसे के वक्त कंपनी में करीब 200 कर्मचारी थे, जो सायरन बजते ही बाहर आ गए। आग इतनी भयंकर थी कि फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियों ने साढ़े चार घंटे में आग पर काबू पाया। सेक्टर-8 के प्लाट संख्या 395 में स्थित सुब्रोस कंपनी के मोल्डिंग सेक्शन में रविवार दोपहर करीब 2:00 आग लगने की सूचना मिली। 
"Never seen such a fierce fire, the smoke, the flames were all around '
कंपनी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

पहले कंपनी प्रबंधन ने उसे काबू करने का प्रयास किया, लेकिन बात न बनने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके बाद फायर स्टेशन व मारुति  से 25 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कंपनी के आस-पास से गुजरने पर रोक लगा दी। साथ ही एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड ने कंपनी के पास की फैक्ट्री से श्रमिकों की छुट्टी करा दी। फायर अधिकारी आई एस कश्यप के अनुसार प्लास्टिक व अन्य सामान बनाने वाली फैक्ट्री में आग तेजी से फैल गई, जिसे काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायल कर्मचारी ने बताया कि कंपनी के एक कमरे में अचानक आग लग गई। 

"Never seen such a fierce fire, the smoke, the flames were all around '
कंपनी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

कमरे के बाहर ताला लगा था। जब तक वह चाबी लेकर पहुंच, तब तक आग ने भयंकर रूप ले लिया सूचना मिलते ही मानेसर एसीपी अजीत सिंह, नायब तहसीलदार संकल्प कुमार व मानेसर थाना प्रभारी जगदीश राव दल-बल के साथ कंपनी में पहुंच गए। मानेसर एसीपी अजीत सिंह ने कहा कि आग से कंपनी में करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में घायल कर्मी की हालत ठीक है। वहीं नायब तहसीलदार संकल्प कुमार ने बताया कि सरकार को पत्र लिखकर जल्द ही मानेसर में फायर स्टेशन तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
"Never seen such a fierce fire, the smoke, the flames were all around '
कंपनी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आईएमटी में इस तरह की भयंकर आग उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। कंपनी में दोपहर को अचानक धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी कंपनी को अपने आगोश में ले लिया।  कंपनी में अफरातफरी मच गई और श्रमिक और अधिकारी जान बचाने के लिए दौड़ने लगे। तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। 
 
विज्ञापन
"Never seen such a fierce fire, the smoke, the flames were all around '
कंपनी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
सुब्रोस कंपनी में आग लगने के बाद रह रहकर धमाकों की आवाज आ रही थी। ऐसे में इससे सटी दूसरी कंपनियों के कर्मचारियों में भी अफरा-तफरी मच गई और जान बचाने की मशक्कत करने लगे। आग से आसमान में काले धुएं का गुबार बन गया, जो वातावरण में फैल गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed