{"_id":"63ede6c2ed55ccdeb20fefb9","slug":"nikki-murder-case-bride-and-her-mother-broke-up-again-due-to-sahil-deception-2023-02-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nikki Murder Case: नवविवाहिता के सामने कबूला प्रेमिका के कत्ल का जुर्म, साहिल के धोखे से फिर टूटी दुल्हन और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikki Murder Case: नवविवाहिता के सामने कबूला प्रेमिका के कत्ल का जुर्म, साहिल के धोखे से फिर टूटी दुल्हन और...
Thu, 16 Feb 2023 03:33 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 16 Feb 2023 03:33 PM IST
विज्ञापन
Nikki Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली में हुए निक्की यादव हत्याकांड में एक के एक बाद नया खुलासा हो रहा है। जांच में सामने आया है कि लिव-इन पार्टनर साहिल गहलोत निक्की की हत्या को गोवा में भी अंजाम दे सकता था। यह तभी संभव होता तब वह उसके साथ गोवा जाता। हालांकि साहिल को गोवा जाने के लिए ट्रेन का टिकट नहीं मिला था, इस वजह से दोनों ने गोवा के बजाय हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड जाने का फैसला किया। अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निक्की व साहिल हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड जाने के लिए आईएसबीटी आनंद विहार और कश्मीरी गेट पहुंचे थे, लेकिन परिजनों के फोन आने के बाद साहिल घर जाने लगा था। इस पर निक्की उससे शादी करने की जिद करने लगी। जब आरोपी नहीं माना तो निक्की ने उसके माता-पिता को उल्टा-सीधा बोलना शुरू कर दिया। इस पर साहिल ने आपा खो दिया और केबल से निक्की की गला दबाकर हत्या कर दी।
Sahil and Nikki
- फोटो : अमर उजाला
10 फरवरी को साहिल के आने पर निक्की अपार्टमेंट में थी। निक्की की गोवा जाने वाली ट्रेन को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सुबह 7.30 बजे रवाना होना था। उसने साहिल को अपने साथ गोवा चलने के लिए कहा, लेकिन उसे टिकट नहीं मिला था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने फ्रिज के पास से निक्की का ट्रेवल बैग बरामद किया, इसी बैग में साहिल ने उसकी बॉडी छिपाई थी।
Sahil and Nikki
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी के सामने कबूला जुर्म फिर भेज दिया था मायके
निक्की की हत्या का का आरोपी सााहिल शादी के बाद तीन दिन तक इस राज को छिपाए रखे रहा। लेकिन जब दिल्ली पुलिस का उस पर दबाव बढ़ा तो वह डर गया और उसने नवविवाहिता को निक्की की हत्या की बात बताते हुए उसे बहादुरगढ़ स्थित मायके जाने के लिए बोल दिया था।
निक्की की हत्या का का आरोपी सााहिल शादी के बाद तीन दिन तक इस राज को छिपाए रखे रहा। लेकिन जब दिल्ली पुलिस का उस पर दबाव बढ़ा तो वह डर गया और उसने नवविवाहिता को निक्की की हत्या की बात बताते हुए उसे बहादुरगढ़ स्थित मायके जाने के लिए बोल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
निक्की का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विधवा मां की इकलौती बेटी का रिश्ता दिसंबर 2022 में दिल्ली के गांव मित्राऊ के रहने वाले साहिल गहलोत के साथ हुआ था। तभी शादी की तारीख भी तय हो गई। दोनों परिवारों ने शादी की तारीख 10 फरवरी तय की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार साहिल गांव में बरात लेकर पहुंचा। लेकिन उससे पहले ही साहिल निक्की यादव की हत्या कर चुका था, इसलिए उसके मन में कुछ और ही चल रहा था।
विज्ञापन
निक्की यादव व साहिल गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि शादी के बाद तीन दिन तक उसने अपनी पत्नी को इस बारे में कुछ नहीं बताया। उधर, वारदात की सूचना मिलने पर नजफगढ़ के बाबा हरिदास नगर थाने की पुलिस पहले दिन से साहिल को ढूंढ रही थी। पुलिस का दबाव बढ़ा तो 13 फरवरी की रात साहिल ने पत्नी को बताया कि उससे एक लड़की की हत्या हुई है, इसलिए वह अपने मायके चली जाए।