बस से शुरू हुई आशिकी फ्रिज में खौफनाक अंत: साहिल ने दिन में की सगाई, रात में बना कसाई, निक्की के कत्ल की कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार साल पहले हुई इस कहानी की शुरुआत
पुलिस को साहिल ने बताया कि वह जनवरी, 2018 में उत्तम नगर स्थित करिअर प्वाइंट कोचिंग सेंटर में एसएससी परीक्षाओं की कोचिंग लेने गया था। उसी समय झज्जर निवासी निक्की यादव उत्तम नगर स्थित आकाश इंस्टीट्यूट में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की कोचिंग ले रही थी। ये दोनों एक ही बस में रोज साथ आते थे। इस कारण दोनों की दोस्ती हो गई। दोनों के बीच जल्द ही प्यार हो गया। कोचिंग से पहले व बाद में मिलना जुलना शुरू हो गया। फरवरी, 2018 में साहिल ने ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया कॉलेज में डी फार्मा में दाखिल ले लिया।
ग्रेटर नोएडा में दो साल सहमति संबंध में रहे
साहिल के ग्रेटर नोएडा में दाखिला लेने के बाद निक्की ने भी इसी कॉलेज में बीए अग्रेंजी ऑनर्स में दाखिला ले लिया। इसके बाद दोनों ने यहीं किराये के मकान में सहमति संबंध में रहना शुरू कर दिया। दोनों मनाली, रिऋिकेश, हरिद्वार व देहरादून आदि जगह साथ घूमने गए थे। कोरोना काल में दोनों अपने-अपने घर चले गए थे। कोरोना खत्म होने के बाद दोनों ने सेक्टर-23, द्वारका में फिर सहमति संबंध में रहना शुरू कर दिया। यहां ये 8-10 महीने रहे। चार माह से निक्की उत्तम नगर में रह रही थी।
पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि साहिल ने निक्की से प्यार वाली बात अपने घरवालों को नहीं बताई थी। दूसरी तरफ साहिल के परिजन उस पर दूसरी लड़की से शादी करने का दवाब बनाने लगा। आखिरकार दिसंबर, 2022 में साहिल की दूसरी लड़की से मंगनी कर दी। नौ फरवरी को साहिल की शादी तय हो गई। आरोपी ने ये बात निक्की को नहीं बताई थी। किसी तरह निक्की को ये बात पता लग गई।
9 फरवरी को सगाई के बाद जाने वाले थे गोवा
निक्की को जब 9 फरवरी की रात को पता लगा कि साहिल की सगाई हो गई है तो वह उसे फोन करने लगी। इसके बाद दोनों रात एक बजे मिले। दोनों गोवा भागना चाहते थे। गोवा के लिए निक्की की फ्लाइट की टिकट तो हो गई थी, लेकिन साहिल को टिकट नहीं मिली थी।