राजधानी में प्री-मानसून गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं। इस वजह से पारा चढ़ने के साथ गर्मी से मिली राहत कम हो गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए पारा चढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि मानसून आने से पहले फिलहाल राहत के संकेत नहीं हैं।
Delhi Weather: अगले तीन दिन नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, जानें दिल्ली में कब आ सकता है मानसून
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 32.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार कम 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली के सफदरजंग मानक केंद्र पर 0.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, आयानगर और गुरुग्राम में 12 मिमी बारिश और पूसा में 2.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलता रहा। इस वजह से गर्मी के तेवर नरम रहे। शाम के समय नई दिल्ली इलाके में बादलों ने आसमान को घेरा, लेकिन हवा के साथ बादल अधिक समय तक नहीं टिक सके। हवा में नमी का स्तर 56 से 81 फीसदी दर्ज किया गया। इस वजह से उमस वाली गर्मी से लोग परेशान रहे।
गुरुवार को तेज रफ्तार से चलेगी हवा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सतही हवा चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दिन भी मौसम में खास बदलाव होने की संभावना नहीं है व पारा चढ़कर 39 और शुक्रवार तक 40 तक पहुंचने का पूर्वानुमान है।
28 से 30 के बीच दस्तक दे सकता है मानसून
स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि इस समय प्री-मानसून गतिविधियां कमजोर हैं। इस वजह से आने वाले तीन दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, आगामी दिनों में हवा की दिशा पश्चिम से बदलकर पूर्वी हो जाएगी, जिससे दिल्ली-एनसीआर में 28 जून की रात से बारिश के आसार बने हुए हैं। ऐसे में संभावना है कि 28 से 30 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है।
न्यूनतम तापमान: 25 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 7:23 बजे
सूर्योदय का समय: 5:25 बजे
-आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर तक रहेगी। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।