सब्सक्राइब करें

Noonh DSP Murder: पहले विस्फोट... फिर ढुलाई, माफिया ने बदरंग कर दी अरावली की खूबसूरती

यूनुस अलवी, पुन्हाना (नूंह) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 20 Jul 2022 04:26 AM IST
विज्ञापन
Noonh DSP Murder: First explosion then transportation mafia ruined the beauty of Aravali
नूंह में डीएसपी की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवैध खनन रोकने के आदेशों की मेवात में धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। दिन-रात माफिया अवैध खनन कर रहे हैं। रात में विस्फोट से पत्थरों को तोड़ा जाता है और फिर ढुलाई की जाती है।



रात में डंपरों और दिन में ट्रैक्टरों का इस्तेमाल होता है। वहीं, जिला प्रशासन की तरफ से इसे रोकने का प्रयास तो किए जाते हैं, लेकिन आरोप लगते रहे हैं कि राजनीतिक संरक्षण आड़े आ जाता है। नूंह जिले में अवैध खनन रोकने के लिए 2014 में आईआरबी के 700 जवान नियुक्त भी किए गए थे, लेकिन माफिया ने तो अरावली की खूबसूरती बदरंग कर दी है।

Trending Videos
Noonh DSP Murder: First explosion then transportation mafia ruined the beauty of Aravali
अरावली की पहाड़ी का मनोरम दृश्य - फोटो : Social Media

नूंह के साईमीर बास, रवा, शाहचौखा, खानपुरघाटी, झिमरावट, रीठट, खोडबसी, रहना, बाजीदपुर, बडेड, लुहिंगाकला, तुसैनी, महूं, बूबलहेड़ी, तुसैनी सहित दो दर्जन गांवों के पहाड़ों में ट्रैक्टरों द्वारा अवैध खनन हो रहा है, जबकी तावडू खंड के चूहूड़पुर और राजस्थान के अलवर जिले के बालौज, फखरपुर खोयरी आदि गावों में जमकर अवैध खनन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Noonh DSP Murder: First explosion then transportation mafia ruined the beauty of Aravali
अरावली पर्वतमाला - फोटो : Social media

हरियाणा के पहाड़ पर कम और राजस्थान के पहाड़ पर ज्यादा अवैध खनन हो रहा है। इन पहाड़ों से आने वाला पत्थर पास में चल रही क्रेशर मशीन पर ट्रैक्टरों और डंपरों के माध्यम से डाला जाता है, जहां पर कई क्रेशर मशीन लगी हुई हैं। पहाड़ पर दिनभर ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन चलती रहती हैं।

Noonh DSP Murder: First explosion then transportation mafia ruined the beauty of Aravali
अरावली में हो रहा खनन - फोटो : अमर उजाला

मेवात की लोकल सड़कों पर अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर दिनभर देखे जा सकते हैं। लोगों का यह भी आरोप है कि अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर इतनी तेज रफ्तार से चलते हैं कि वे किसी आने-जाने वाले को नहीं देखते, जिसकी वजह से अक्सर हादसे हो रहे हैं।

विज्ञापन
Noonh DSP Murder: First explosion then transportation mafia ruined the beauty of Aravali
अरावली वन क्षेत्र में बने आठ फार्म हाउस तोड़े गए - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में पाबंदी, राजस्थान में खुली छूट

सुप्रीम कोर्ट ने मेवात में पड़ने वाले अरावली पहाड़ पर अवैध खनन पर रोक लगा रखी है, जबकि इसी पहाड़ पर राजस्थान में कोई पाबंदी नहीं है। कुछ अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत से यहां अवैध खनन जारी है। खनन माफिया रात के समय बारूद के धमाकों से पत्थर तोड़ने का काम करते हैं और दिन में ट्रैक्टर व डंपरों से ले जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed